*ग्राम जुनवानी के लोक कला महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने की शिरकत,कलाकारों का बढ़ाया उत्साह*
*ग्राम जुनवानी के लोक कला महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने की शिरकत,कलाकारों का बढ़ाया उत्साह*
*बालोद :-* छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम जुनवानी में भव्य लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुईं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लोक कलाकारों की कला की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। लोककला महोत्सव को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति हमारी असली विरासत है। उन्होंने कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गाँव के इन मंचों से ही असली प्रतिभा निखर कर सामने आती है। हमारी लोक विधाएं जैसे पंथी, सुआ, करमा और ददरिया मनोरंजन के साधन के साथ साथ हमारी परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम भी है। श्रीमती चंद्राकर ने मंच पर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न लोक कला दलों को सम्मानित किया और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोककला दलों ने छत्तीसगढ़ी गीतों और नृत्यों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि दर्शक झूमते नजर आए। इस दौरान प्रमुख रूप से श्रीमती कांति सोनेश्वरी सभापति जिला पंचायत बालोद, रीना डोमन देशमुख जनपद सदस्य, तुलसी राम साहू, थनेश साहू ग्रामीण अध्यक्ष,पुष्पा सेन पंच, गायत्री देशमुख पंच, भुनेश्वरी साहू पंच, लेमन साहू, सूर्यकांत साहू अध्यक्ष आयोजक समिति,फलेश साहू, बिशेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।