अज्ञात तेज ब्लास्ट से तिल्दा में कंपन्न से घर हिलने लगे, लोग सहमे, जांच कर कार्रवाई की मांग।

अज्ञात तेज ब्लास्ट से तिल्दा में कंपन्न से घर हिलने लगे, लोग सहमे, जांच कर कार्रवाई की मांग।

अज्ञात तेज ब्लास्ट से तिल्दा में कंपन्न से घर हिलने लगे, लोग सहमे, जांच कर कार्रवाई की मांग।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।

अज्ञात तेज ब्लास्ट से तिल्दा में कंपन्न से घर हिलने लगे, लोग सहमे, जांच कर कार्रवाई की मांग।


 विगत 3 दिनों से तिल्दा में एक अज्ञात ब्लास्ट हो रहा है और यह ब्लास्ट इतना भयानक रहता है कि तिल्दा नेवरा वासी सहम रहे हैं, लगातार तीन दिनों से यह ब्लास्ट जारी है और शनिवार शाम लगभग 5:15 बजे हुए इस ब्लास्ट ने कई घरों को हिलाकर रख दिया ,शनिवार को हुए यह ब्लास्ट इतना भयंकर था कि कृष्णा नगर, शिक्षक कॉलोनी से लेकर तिल्दा बस्ती तक कई घरों में कंपन्न से घर हिल गए,लोग पता साजी में जुट गए कि आखिर यह ब्लास्ट हो कहां से हो रहा है। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि तिल्दा बस्ती,कृष्णा नगर और शिक्षक कॉलोनी का एरिया बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

 शनिवार को कृष्णा नगर वासियों एवं तिल्दा बस्ती वासियों ने बताया कि ब्लास्ट इतना ज्यादा था कि कंपन्न के साथ घर हिल गए।
 शनिवार शाम को हुए ब्लास्ट ने सभी को हिलाकर रख दिया है। कुछ लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि तिल्दा बस्ती नहर के पास तुलसी के तरफ से यह ब्लास्ट किया जा रहा है जिसके तीव्रता के चलते घर हिलने लगे है।


 वहीं इस संबंध में हमने नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी से बात की जहां उन्होंने भी कहा कि ब्लास्ट बहुत भयंकर था लेकिन ब्लास्ट कहां से हो रही है इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है और इसकी पतासाजी की जा रही है।
वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शी व हमारे विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि यह भयंकर ब्लास्ट अदानी पावर प्लांट के द्वारा की जा रही है। तिल्दा बस्ती के आगे नहर के पास तुलसी के तरफ अडानी पॉवर प्लांट का काम प्रारंभ हो रहा है जहां काम जारी है और उसी का यह ब्लास्ट है जिससे घर हिल रहे है।
अब आकलन किया जा सकता है कि आने वाले दिनों में क्या स्थिति हो सकती है,लोगों ने जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3