नेवरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई शराब के तीन अलग-अलग प्रकरण एवं एक आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
नेवरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई शराब के तीन अलग-अलग प्रकरण एवं एक आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।
रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला के निर्देशन पर नेवरा थाना प्रभारी एवं नेवरा पुलिस व रायपुर पुलिस बल द्वारा तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच अभियान के दौरान अवैध रूप से शराब धारण करने वाले तीन अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया व इनसे अलग अलग 145 पौव्वा अवैध शराब जप्त की गईं, साथ ही एक आरोपी से धारदार हथियार चाकू जप्त किया गया।
नेवरा पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण कायम किया है,बता दे यह कार्रवाई शहर व क्षेत्र में शनिवार देर रात्रि से रविवार सुबह तक की गई, इस बीच रायपुर से भारी संख्या में पुलिस बल भी उपस्थित हुए थे।
नेवरा पुलिस ने बताया आरोपी एवन कुमार साहू 45 वर्ष वार्ड 21 तिल्दा निवासी से 60 पौव्वा देशी मदिरा मसाला शराब जप्त किया गया, कुलेश्वर कुमार चतुर्वेदी 25 वर्ष ग्राम छपोरा निवासी से 40 पौव्वा देशी मदिरा मसाला शराब जप्त किया गया साथ ही पीयूष वैष्णव 27 वर्ष वार्ड 17 तिल्दा निवासी से 45 पौव्वा देशी मदिरा मसाला शराब एवं बिक्री रकम 1000 रुपए जप्त किया गया, तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धारा 34,2 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वही कुलदीप ध्रुव 27 वर्ष ग्राम कोहका निवासी को गिरफ्तार कर एक धारदार चाकू जप्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।