*आदिदेव भूतेश्वर महादेव , चिचोली का बारहवां रुद्राभिषेक बड़ी धूम धाम से संपन्न हुआ ।**
खरोरा
अपनी महिमा , अपनी कृपा और अपनी भव्यता से सबको आकर्षित करने वाले आदिदेव भूतेश्वर महादेव , चिचोली का बारहवां रुद्राभिषेक बड़ी धूम धाम से संपन्न हुआ । मंदिर निर्माण एवम पूजा समिति के अध्यक्ष भाई राजकुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जो भक्त सच्ची श्रद्धा और मन में विश्वास लेकर आया है वह भगवान स्वयंभू भूतेश्वर महादेव का कृपापात्र हुआ है । पूरे चिचोली गांव के आस्था के प्रतीक तथा आस पास के भक्तों के गुप्त सहयोग से चार प्रहर की पूजा और रुद्राभिषेक , भंडारा का आयोजन विगत बारह वर्षों से पूजा समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है। भक्तों को पूजा में बैठने तथा पूजा सामग्री की व्यवस्था भी समिति की ओर से की जाती है । वैदिक मंत्रोचार से विद्वान पंडितों पूजा अर्चना की जाती है इस वर्ष विद्वान जय तिवारी दूधधारी मठ रायपुर,अजीत शुक्ला उड़ीसा जगन्नाथ पुरी, सिद्धांत शास्त्री ,रमेश शुक्ल जी प्रयाग राज द्वारा किया गया , सभी कार्यों में समिति के सचिव अवधेश पाण्डेय नेतृत्व रहता है । विगत बारह वर्षों से धरसीवां की पूर्व विधायक
अनीता योगेंद्र शर्मा जी , जिलापंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल जी , आशीष अग्रवाल जी , विवेक अग्रवाल जी तथा अन्य अनगिनत भक्त आकर जल चढ़ाते है । इस पुनीत कार्य में हमारे गांव चिचोली के बरातू सिन्हा ,राजेंद्र धीवर ,राजेश साहू , जनक साहू ,संतोष साहू , तोपसिंह राजपूत , नंद कुमार धीवर , व अन्य बारह ज्योतिर्लिंग का स्वरूप बनाकर सपत्नीक पूजा अर्चना किए सेवा में प्रमुख रूप से नवीन सिंह राजपूत ,पवन वर्मा , नारायण धीवर , माया राजपूत ,दुर्ग धीवर सहित अन्य भक्त रहे आचार्य जी द्वारा सभी भक्तों को हमेशा पूजा अर्चना में सहयोग देने कहा गया यहां की पूजा पद्धति से सभी आचार्य अति प्रसन्न हुए व हमेशा अध्यक्ष राजकुमार सिंह ठाकुर के साथ सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने दृढ़ संकल्प के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का आग्रह किए व बोले कि चिचोली में विराजित स्वयंभू शिव जी भूतेश्वर महादेव अद्भुत व अद्वितीय है इनकी स्तुति से ही घर परिवार व क्षेत्र को सुख शांति व समृद्धि प्राप्त होगी
श्री रोहित वर्मा जी की खबर