*सिर्राभाटा में कलार सिन्हा महोत्सव में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर*

*सिर्राभाटा में कलार सिन्हा महोत्सव में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर*

*सिर्राभाटा में कलार सिन्हा महोत्सव में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर*
*सिर्राभाटा में कलार सिन्हा महोत्सव में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर*
      *बालोद :-* बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिर्राभाटा में ग्रामीण स्तरीय कलार सिन्हा महोत्सव का आयोजन समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने पारंपरिक गाजे-बाजे और हर्षोल्लास के साथ मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। सामाजिक महोत्सव को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी पुरानी परंपराओं और लोक संस्कृति को जीवित रखते हैं और समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कलार सिन्हा समाज हमेशा से अपनी मेहनत और सामाजिक एकजुटता के लिए जाना जाता है। अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और सामाजिक ताने-बाने को सहेजकर रखना आज के दौर में बहुत जरूरी है। श्रीमती चंद्राकर ने समाज के प्रबुद्ध जनों और युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति और ग्रामवासियों की सराहना की।
महोत्सव के दौरान समाज के लोगों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने समां बांध दिया। इस अवसर पर राजेश सिन्हा समाज सेवी, खेमराज सिन्हा, ओमप्रकाश सिन्हा,कमल सिन्हा, कन्हैया लाल सिन्हा, कुंजेश्वर सिन्हा, लिकेश्वर सिन्हा, दानी सिन्हा पूर्व सरपंच, सरोज सिन्हा महिला प्रमुख, भान बाई सिन्हा, वीणा सिन्हा, राकेश डहरे, पंकज सिन्हा, अमृता नन्द सिन्हा, बिशेश्वर साहू, शशि साहू देवीराम साहू सहित बड़ी संख्या में सिन्हा समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3