*अवैध वसूली किसकी छत्रछाया में हो रही है? यह सवाल उठना स्वाभाविक है - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने ठगड़ा बांध में व्याप्त भ्रष्टाचार और ठेकेदारों द्वारा आम जनता से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव विकास शील से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में ऐसी अनियमितताओं का जारी रहना न केवल विडंबनापूर्ण है,बल्कि जनता के विश्वास पर भी प्रहार है।डॉ. प्रतीक उमरे ने मांग की है कि इस घोटाले के सभी संलिप्त व्यक्तियों पर तत्काल कार्रवाई हो और दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।यह वसूली न केवल राज्य सरकार के नियमों का उल्लंघन है,बल्कि सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग का भी उदाहरण है।नगर निगम द्वारा जनता की गाढ़ी कमाई को खर्च कर ठगड़ा बांध में सौंदर्यीकरण कराया गया जिसपर भारी कमीशखोरी एवं धांधली किया गया है तथा उसके बाद गुप्त टेंडर जारी कर 11 लाख सालाना मे अवैध टेंडर के माध्यम से संचालन करने दे दिया गया है।उसके बाद आम जनता से प्रवेश के नाम पर शुल्क लेना भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है।अवैध वसूली किसकी छत्रछाया में हो रही है? यह सवाल उठना स्वाभाविक है।उन्होंने मुख्य सचिव विकास शील से मांग किया है कि इस मामले में एक स्वतंत्र एवं उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जाए,जिसमें सभी दस्तावेजों,वित्तीय लेन-देन और वसूली के प्रमाणों की निष्पक्ष जांच हो।अवैध वसूली में संलिप्त ठेकेदारों एवं अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और उन्हें स्थायी रूप से निलंबित किया जाए तथा प्रवेश की सुविधा को तत्काल निःशुल्क किया जाए।भाजपा सरकार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है,लेकिन ऐसी घटनाएं पार्टी की छवि को धूमिल करती हैं।यह परियोजना दुर्गवासियों की उम्मीदों का प्रतीक थी,लेकिन भ्रष्टाचार एवं लापरवाही ने इसे धूल में मिला दिया।