मोदी सरकार का बजट सभी वर्गों को सशक्त करने वाला : मोना टुवानी
➡️ विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला बजट
बालोद
भाजपा बालोद जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मोना टुवानी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट को देश के सभी वर्गों के लिए हितकारी और समावेशी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में समाज के हर तबके किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और गरीब को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं।
श्रीमती टुवानी ने आगे कहा कि यह बजट न केवल आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि लखपति दीदी कार्यक्रम की अपार सफलता के बाद अब सरकार महिलाओं को ऋण आधारित आजीविका से आगे बढ़ाकर उद्यमों का स्वामी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। बजट में प्रस्तावित नए प्रयासों के तहत स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित सामुदायिक स्वामित्व वाली खुदरा आउटलेट शी-मार्ट की स्थापना की जाएगी। इससे महिलाओं को न केवल अपने उत्पादों के लिए बाजार मिलेगा बल्कि वे खुदरा व्यापार की मालिक भी बन सकेंगी। यह पहल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक ले जायेंगी। केंद्र सरकार का यह बजट सामाजिक और आर्थिक समानता को मजबूत करेगा तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट में की गई घोषणाएं आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगी तथा आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।