नेवरा थाना में होली पर्व के पूर्व शांति समिति की बैठक आहूत जारी किए गए विशेष दिशा निर्देश।

नेवरा थाना में होली पर्व के पूर्व शांति समिति की बैठक आहूत जारी किए गए विशेष दिशा निर्देश।

नेवरा थाना में होली पर्व के पूर्व शांति समिति की बैठक आहूत जारी किए गए विशेष दिशा निर्देश।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।

 नेवरा थाना में होली पर्व के पूर्व शांति समिति की बैठक आहूत जारी किए गए विशेष दिशा निर्देश।


होली पर्व के मद्देनजर आज नेवरा थाना में शांति समिति की बैठक आहूत की गई जिसमें सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी, तहसीलदार राम प्रसाद बघेल, थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में यह बैठक आहूत की गई, जिसमे जनप्रतिनिधिगण गणमान्य नागरिक,पत्रकार आदि उपस्थित हुए।

तीनों अधिकारियों ने होली पर्व को शांति से मनाने अपील की, किसी पर जबरदस्ती रंग गुलाल नहीं लगाने, हुडदंगियों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बातें भी कही गई।
 साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात भी कही गई।
 वहीं नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इंसानों सहित बेजुबान जानवरों पर जबरदस्ती रंग गुलाल ना लगाया जाए,होली का पर्व सौहाद्र और शांतिपूर्वक तरीके से मनाया जाए उन्होंने अपील भी की बेजुबान जानवरों पर रंग गुलाल ना लगाया जाए साथ ही किसी इंसान पर भी जबरदस्ती रंग गुलाल लगाकर हुडदंग ना किया जाए, उनकी बातों पर सभी ने सहमति जताई, साथ ही कई सरपंचों ने एवं पार्षदों ने भी अपनी बातें रखी, कई सरपंचों एवं पार्षदों ने कहा कि अवैध शराब बिक्री निरंतर जारी है इस पर अंकुश लगाया जाए।
 साथ ही होली पर्व पर पुलिस पेट्रोलिंग नियमित रूप से गांव व शहरों में भ्रमण करें जिससे होली का पर्व शांति पूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।
 इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षद गण, क्षेत्र के सरपंच गण, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित हुए सभी ने अपनी अपनी बातें रखी।

वही नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने स्पष्ट किया है की होली पर्व पर हुडदंगियों को नहीं बक्शा जायेगा उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाइट 1, वीरेंद्र चतुर्वेदी सीएसपी
         2, विकास सुखवानी पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3