*बालोंद के भाजपा नेताओं की केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया* *केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम*
*बालोंद के भाजपा नेताओं की केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया*
*केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम*
*केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम*
बालोद जिले के नेताओं ने जिला मुख्यालय के कलाकेन्द्र में बालोद मंडल और जुंगेरा मंडल के संयुक्त रूप से केंद्रीय बजट का अभिभाषण का प्रस्तुतीकरण का सिधा प्रसारण सुना केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 के भाषण का श्रवण किया पश्चात भाजपा नेताओं ने बजट पर प्रतिक्रिया दि यह ऐतिहासिक बजट ‘कर्तव्य भवन’ में तैयार किया गया पहला बजट है, जो विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है।
प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बजट को जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला, विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह बजट सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन, कृषि एवं ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन को गति देगा
मेडिकल कॉरपोरेशन प्रदेश अध्यक्ष दीपक मास्क ने बजट को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए कहा कि इससे आधारभूत संरचना मजबूत होगी और विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुँचेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 7 प्रतिशत की दर से प्रगति कर रही है और यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में सशक्त कदम है। नदियों में जल मार्ग को सुगम यातायात के रूप में उपयोग कर ट्रांसपोर्टिंग में होने वाले व्यय को कम कर महंगाई पर लगाम लगाने की योजना महत्वपूर्ण साबित होगा
जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बजट को “अवसरों का राजमार्ग” बताते हुए कहा कि भारत केवल तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है, बल्कि विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बजट में रिफॉर्म्स को नई गति दी गई है और सनराइज सेक्टर, रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनरल्स, हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई-स्पीड रेल और डेटा सेंटर हब जैसे क्षेत्रों पर विशेष बल दिया गया है।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णकांत पवार ने इसे “युवा शक्ति बजट” बताते हुए कहा कि ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन, खेलो इंडिया मिशन और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी ठाकुर , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मोना टुवानी ने कहा की महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण तथा डेयरी एवं कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन देने जैसे प्रावधान समाज के व्यापक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने के साथ ही फिस्कल डेफिसिट कम करने और हाई कैपेक्स के माध्यम से उच्च विकास दर सुनिश्चित करने वाला संतुलित बजट है।
पुर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने बजट को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग को सशक्त करने और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर आयकर नहीं लगने का प्रावधान, वेतनभोगियों के लिए मानक कटौती की सीमा 75 हजार रुपये करना तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर कटौती सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपये करना स्वागतयोग्य निर्णय है।
पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने लिथियम आयरन बैटरी सहित 12 महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क समाप्त किए जाने से ईवी और इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते होंगे। राज्यों को बुनियादी ढांचे के विकास हेतु 1.5 लाख करोड़ रुपये का 50 वर्षों के लिए ब्याज मुक्त ऋण जारी रखना भी दूरगामी निर्णय है।
प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा छत्तीसगढ़ एक खनिज संपन्न और जनजातीय बहुल राज्य है, इसलिए केंद्र सरकार का विशेष ध्यान राज्य की कनेक्टिविटी, जनजातीय कल्याण और औद्योगिक विकास पर केंद्रित है, जिससे प्रदेश को नई विकास संभावनाएँ प्राप्त होंगी
पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा केंद्रीय बजट 2026-27 समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष वनोपज संध छत्तीसगढ़ यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि इस बजट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का वह वचन फिर से पूरा हुआ है कि जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हे मोदी जी पूजते हैं। केंद्र सरकार के तीन कर्तव्य ग्रोथ को बढ़ावा देना निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत करना। (2) जनता की उम्मीदों को पूरा करना सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर देना। (3) सबका साथ, सबका विकास विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना। यह कर्तव्य भारत देश को स्वर्णिम युग और विश्वगुरु बनाने में एक अनूठा पहल है।
राकेश यादव ने कहा कि समाज के मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए यह बजट ऐतिहासिक और क्रांतिकारी होगा। मोदी सरकार ने सार्वजनिक निवेश पर मजबूत जोर को कायम रखते हुए दूरगामी संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय मितव्ययिता और मौद्रिक स्थिरता को निरंतर बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखते हुए, मोदी सरकार ने घरेलू उत्पादन क्षमता एवं ऊर्जा सुरक्षा का निर्माण किया है और आयात पर निर्भरता में कमी लाई है। इसके साथ-साथ नागरिक-आधारित विकास को सुनिश्चित किया गया है और रोजगार सृजन, कृषिगत उत्पादकता, परिवारों की क्रय शक्ति और लोगों को सार्वभौमिक सेवाएं प्रदान करने हेतु विभिन्न सुधारों को अपनाया गया है।
जिला महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव,सौरभ लुनिया ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के तीन राज्यों—छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल—के लिए माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है जिससे खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही सभी राज्यों के सभी जिलों में छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनाने की योजना रखी गयी है जिससे हर ज़िले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने से छत्तीसगढ़ की लड़कियों को एस्ट्रोफिजिक्स, एस्ट्रोनॉमी, मेडिसिन और इंजीनियरिंग जैसे मुश्किल फील्ड्स में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। दैनिक उपयोग की वस्तुएं कपड़े लेदर आइटम सिंथेटिक फुटवियर चमड़े के उत्पाद कैंसर की 17 दवाइयां को ड्यूटी फ्री करना मोबाइल बैटरी सोलर ग्लास मिक्सड गैस सीएनजी माइक्रो ओवन विमान ईंधन विदेश यात्रा सहित अन्य दौनिक वस्तुओ को सस्ता किया गया है
जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू और युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू ने कहा कि भारत को मेडिकल वैल्यू टूरिज़्म का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की। इसके तहत निजी क्षेत्र की भागीदारी से पाँच क्षेत्रीय मेडिकल टूरिज़्म हब स्थापित करने के लिए राज्यों को सरकारी समर्थन दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य ऐसे बड़े और एकीकृत हेल्थकेयर केंद्र बनाना है, जो अंतरराष्ट्रीय मरीजों को आकर्षित करें और साथ ही देश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत करें।
कौशल साहू,सुरेंद्र देशमुख ,प्रेम साहू,कमलेश सोनी ने कहा कि ने कहा कि भारत महत्वाकांक्षाओं एवं समावेशन के बीच संतुलन बिठाते हुए विकसित भारत की दिशा में आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाना और अधिक निर्यात एवं स्थिर दीर्घकालिक निवेश को आकर्षित करते हुए वैश्विक बाजारों के साथ गहराई से जुड़ना जारी रखेगा। आज पेश हुआ यह बजट एक ऐतिहासिक बजट है, जिसे भारत देश में हमेशा याद रखा जाएगा।
अमीत चोपडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं है। बल्कि जल्द से जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। भारत जिस रिफॉर्म्स पर सवार है, बजट से उसे नई गति मिलेगी।
अरूण साहु ने कहा कि सनराइज सेक्टर को जिस मजबूती के साथ महत्व दिया है वह अहम है। रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनिरल्स पर बल, टैक्सटाइल, हाईटेक टूल मैनुफैक्चरिंग जैसी चीजें भविष्य और वर्तमान की जरूरतों का ध्यान रखती हैं।
जयलाल मालेकर ने कहा कि बजट में इंफ्रा को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर टियर टू और थ्री शहरों के विकास पर ध्यान ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे। किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी नागरिक हैं। हमने इस पर निवेश किया है। हमारा प्रयास स्किल, स्केल और सस्टेनिबिलिटी को मजबूत करने पर रहा है।
• दिपचंद सांखला,ताराचंद सांखला ने कहा है कि यह युवा शक्ति बजट है। ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन और खेलो इंडिया मिशन के जरिए युवाओं के लिए नए अवसरों द्वार खुलेंगे। भारत को दुनिया का डेटा सेंटर हब बनाने टैक्स में बड़ी छूट दी गई है।
• सुनीता मनहर, गोमती रात्रे प्रिती बाला, दिप्ती यादव ने कहा कि इस बजट से एम्प्लॉयमेंट जनरेशन को बढ़ावा मिलेगा। हमारे देश में 10 करोंड़ से ज्यादा महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं। महिलाओं द्वारा निर्मित संचालित ग्रुप का सिस्टम बने इसका ध्यान बजट में रखा गया है। कोशिश है हर घर लक्ष्मी पहुंचे। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे।
• पुष्पेंद्र चंद्राकर विनोद जैन नरेंद्र सोनवानी ने कहा कि हमारी सरकार ने डेयरी उद्योग को भी प्राथमिकता दी है। इस बजट में नारियल, काजू कोको की पैदावार वाले किसानों को प्राथमिकता दी गई है। भारत विस्तार ऐप से किसानों को उनकी भाषा में जानकारी मिलने में आसानी रहेगी।
• गिरजेश गुप्ता, दीपक लोढ़ा,प्रीतम यादव ने कहा कि देश में रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी है। जो बदलाव किए गए हैं वो एक्सप्रेशन से भरे हुए भारत के साहसिक प्रतिभाशाली युवाओं को खुला आसमान देते हैं।
• विनोद जैन ,बंटी बाफना, कमलेश गौतम,महेश पाठक,कमल बजाज ने कहा कि बजट से रिफॉर्म्स को नई गति मिलेगी। ये स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने का प्रयास है। सबसे बड़ी पूंजी नागरिक, इसी में निवेश किया।
• पुष्पेंद्र चंद्राकर,पालक ठाकुर ने कहा कि यह एक ऐसा यूनिक बजट है, जिसमें फिसकल डेफिसिट कम करने पर फोकस है। इसके साथ बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का समन्वय है। यह देश की ग्लोबल भूमिका को नए सिरे सशक्त करता है।
•अशवन बारले ,सौरभ जैन,रजत जैन ने कहा कि जो डील EU के साथ हुई है उसका फायदा भारत के युवाओं को मिले, इसके लिए बजट में बड़े कदम उठाए गए हैं। इस बजट में नई रफ्तार के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया गया है।