सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में आशीर्वाद समारोह

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में आशीर्वाद समारोह

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में आशीर्वाद समारोह
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में आशीर्वाद समारोह

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार रायपुर में आज दिनांक 10 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को कक्षा एकादश के भैय्या बहनो द्वारा कक्षा द्वादश के भैय्या बहनो को आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप में डॉ कल्पना चौबे ( सामाजिक कार्यकर्ता, राष्ट्र सेविका समिति के सेविका ) श्री किशोर तारे जी(इतिहासकार और लेखक कार), डॉ अजय कुलश्रेष्ठ जी(मां सरस्वती बाल कल्याण समिति के सदस्य), श्रीमती सुषमा सिंह (अभिभाविका), श्रीमती उत्तरा वर्मा (विद्यालय के प्राचार्य), श्री गिरीश चंद्र वर्मा (विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य), समस्त आचार्यगण एवं भैय्या बहन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा मां सरस्वती भारत माता एवं ओम के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
उसके बाद कक्षा एकादश के भैय्या बहनो द्वारा कक्षा द्वादश के भैय्या बहनो के लिए गीत संगीत, नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। उसके बाद द्वादश के भैय्या बहनो द्वारा इस विद्यालय में इतने वर्षों तक अपने अपने ज़िन्दगी का अनमोल व खूबसूरत समय इस विद्यालय में बिताया है जिसमें कुछ भैय्या बहनो ने अपना अनुभव भी बताया उसके बाद द्वादश के भैय्या बहनो को गेम प्रतियोगिता भी कराया गया जिसमें इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भैय्या बहनो को अतिथियो के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।उसके बाद समस्त अतिथियो ने कक्षा द्वादश के भैय्या बहनो को अपने मार्गदर्शन मे उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इतने वर्षों तक इस विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार सिखाया गया है उसे आगे की शिक्षा मे कायम रखना जिससे विद्यालय का नाम एवं समस्त आचार्यगण का नाम रोशन हो। उसके बाद विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती उत्तरा वर्मा दीदी ने धन्यवाद ज्ञापित कर शान्ति पाठ के साथ समापन किया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3