मातृ पितृ पूजन दिवस पर बुनियादी शाला पाररास विद्यालय परिवार में विदाई एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
मातृ पितृ पूजन दिवस पर बुनियादी शाला पाररास विद्यालय परिवार में विदाई एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
,,,,,,,
बालोद,,,,,,
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष अभी शासकीय बुनियादी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाररास बालोद में 14 फरवरी 2026 को मातृ पितृ पूजन दिवस के दिन विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों के द्वारा 12वीं के छात्रों को विदाई सम्मान दिया गया I 11वीं के छात्रों के द्वारा ग्रीटिंग कार्ड बना करके 12वीं के छात्रों को इनविटेशन दिया गया l कार्यक्रम की शुरुआत में 12वीं के छात्र जब स्कूल में प्रवेश किया तब नवी और 11वीं तक की छात्रा के द्वारा उनका फूलों से स्वागत किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम में 11वीं की भूमिका और डिलेश्वरी के द्वारा मंच का संचालन किया गया l कार्यक्रम का अध्यक्षता श्री एन के यादव प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन कर एवं 11वीं के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया गया l ममता देवदास कक्षा ग्यारहवीं तृप्ति साहू कक्षा 9वी वंदना साहू कक्षा नवी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक
प्रस्तुति दी गई l 12वीं की छात्र-छात्राओं ने अपना अनुभव मंच के माध्यम से बताया। संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षक गण के द्वारा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए मनमोहन उद्बोधन दिया गया तथा वार्ड क्रमांक एक पार्षद श्रीमती पुष्पा साहू एवं गांव के सम्मानित नागरिक गण मदनलाल साहू द्वारा बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए अपना उद्बोधन दिया l कार्यक्रम के अंत में 11वीं के छात्रों के द्वारा 12वीं के छात्रों को मनमोहन गिफ्ट देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं । विद्यालय परिवार के कर्मचारी श्री रुपेश कुमार सोनकर को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सोनकर समाज नवापारा राजिम के द्वारा रजत पदक अवार्ड मिलने पर प्राचार्य एन के यादव एवं व्याख्याता आर के कटेंद्र के द्वारा सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य श्री एन के यादव जी शिक्षक गण श्री आर केकटेंद्र ,रूपेकश्यप ,चिमनलाल साहू , एस के रात्रे , के एस ध्रुवे ,गरिमा पटेल ,मालती सिंहा , आर तिवारी,शारदा गेंड्रे , आर महिलांग ,मिताली पटेल एवं विद्यालय परिवार के कर्मचारी हीरा ठाकुर , रुपेश कुमार सोनकर उपस्थित रहे l
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के कर्मचारी रूपेश कुमार सोनकर को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सोनकर समाज के द्वारा नवापारा राजिम में रजक पदक अवार्ड मिलने पर संस्था के प्राचार्य श्री एन क यादव एवं व्याख्याता आर के कटेंद्र ने सम्मानित किया ।अवार्ड मिलने पर प्राचार्य एवं स्टाफ के सभी शिक्षक गण में खुशी की लहर देखने को मिला । सभी ने रूपेश कुमार सोनकर को बधाई दी एवं उनके निरंतर आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं भी दी।