*खरोरा से गौरव की खबर: व्यायाम शिक्षक योगेंद्र त्रिपाठी का ऑल इंडिया सिविल सर्विस कुश्ती में चयन*
खरोरा
All India Civil Services Games अंतर्गत फ्री स्टाइल कुश्ती 70 किलोग्राम वर्ग में पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा के व्यायाम शिक्षक योगेंद्र कुमार त्रिपाठी का चयन हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 फरवरी से Mandi (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित होगी, जिसमें वे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
त्रिपाठी विगत कई वर्षों से विद्यालय के छोटे से अखाड़े में विद्यार्थियों को कुश्ती का प्रशिक्षण देकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक मंच दिला रहे हैं। उनका कहना है, “गुरु को शिष्यों को श्रेष्ठ प्रशिक्षण देने के लिए स्वयं को निरंतर तैयार और पारंगत करना पड़ता है। इसी सोच के साथ इस उम्र में भी मैंने खेलना नहीं छोड़ा।” इससे पूर्व वे 100 मीटर दौड़ एवं क्रिकेट में भी राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता कर चुके हैं।
विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज ने कहा कि योगेंद्र त्रिपाठी स्वयं उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, इसी कारण विद्यालय से प्रतिवर्ष राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि वे पदक जीतकर राज्य व विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।
इस हर्ष के अवसर में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्राचार्य रजनी मिंज, वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन, सेवानिवृत्त व्याख्याता डोमार सिंह यादव, नगर पंचायत खरोरा के उपाध्यक्ष सुमित सेन, शाला समिति सांसद प्रतिनिधि दुलेश साहू, सदस्यगण यज्ञदत्त शर्मा, सचिन अग्रवाल, सुनील नायक, गुरदीप सिंह छाबड़ा, संजीव देवांगन, रश्मि वर्मा, गुरजीत कौर भाटिया, पंचराम यादव, योगेश द्विवेदी सहित शाला परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं जिसमें संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली खरे, जयंती साहू, अल्का मिंज, तान्या भट्टाचार्य, मोगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव बंजारे, गीतांजली पान, शिवांगी निषाद, अनिल कुमार कुर्रे, अरविंद नायक, कल्याणी साहू, नीलिमा वर्मा, निकिता वर्मा,, कविता देवांगन, यतिराम कन्नौजे, यश अमलानी, रूपशिखा साहू, निशिता दीक्षित, पारुल रजोरिया, शैलजा शर्मा, पावस पटेल, अपूर्वा ओगरे, अंकृति भिड़े, नदीश साहू, अनिल कुमार, योगिता देवांगन, शेषशेखर शर्मा, सना करीम, आंचल आनंद कसर, जास्मि जोश, कृतिका वर्मा, पावेत्री साहू, अजय कुर्रे, प्रीति मिश्रा, लुकेश्वर उइके, विक्रम आडिल और आकाश परिहार ने त्रिपाठी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।*
साथ ही त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास जारी है। प्रारंभ में मिट्टी के अखाड़े से शुरुआत की गई। प्रत्येक वर्ष नाग पंचमी पर विद्यालय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होती है। गर्मी की छुट्टियों में भी विद्यार्थी अभ्यास करते हैं। वर्तमान में छोटे कक्ष में कबड्डी मैट पर अभ्यास कराया जाता है तथा हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात पहलवान नियमित प्रशिक्षण लेते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि अखाड़े को बेहतर सुविधाएं—बड़ा हाल, आधुनिक कुश्ती मैट एवं वेट लिफ्टिंग उपकरण—उपलब्ध हो जाएं तो अधिक संख्या में बच्चे जुड़ेंगे। इससे क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखकर कुश्ती व अन्य खेलों की ओर प्रेरित किया जा सकेगा तथा नगर, राज्य और विद्यालय का नाम और अधिक रोशन होगा।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर