कैंसर मुक्त भारत के संकल्प के साथ मैदान में उतरा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल”
प्रेस नोट
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 237 शहरों में समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत आरोग्यम् (निःशुल्क पैप स्मियर जाँच)
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल, समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत, भारत के 237 शहरों में 310 स्थानों पर हज़ारों की संख्या में बहनों की निःशुल्क पैप स्मियर जाँच आयोजित कर रहा है। यह अभियान सर्वाइकल कैंसर की समय रहते पहचान एवं रोकथाम की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।
दिल्ली में यह आयोजन तीन स्थानों पर किया जा रहा है, जिनमें से एक बीएल कपूर अस्पताल है। इस आयोजन का उद्घाटन श्रीमती किरण चोपड़ा, निदेशक पंजाब केसरी एवं चेयरपर्सन पंजाब केसरी पब्लिशर्स, द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न संस्थाओं के अधिकारी तथा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन नाहटा अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ उपस्थित रहेंगी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की देशभर में लगभग साढ़े पाँच सौ शाखाएँ हैं तथा इससे अस्सी हज़ार से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। यह संगठन पूरे भारत में सर्वाइकल कैंसर को पूर्ण रूप से समाप्त करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत है।
इसी उद्देश्य को साकार करने हेतु, आज 4 फरवरी 2026, वर्ल्ड कैंसर डे के उपलक्ष्य में यह निःशुल्क पैप स्मियर जाँच आयोजित की जा रही है।
दिल्ली के सुप्रसिद्ध अस्पताल बीएल कपूर अस्पताल एवं उसकी पूरी टीम ने इस आयोजन में हर स्तर पर संस्था को पूर्ण सहयोग प्रदान किया है। अस्पताल के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. श्रीमान राजेश जी कुंडलिया ने महिलाओं के पैप स्मियर टेस्ट हेतु अत्यंत सुव्यवस्थित व्यवस्था की है। जाँच के लिए मल्टीपल टेस्टिंग केबिन्स बनाकर पूरी सावधानी एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सा टीम के प्रति हार्दिक प्रशंसा एवं आभार व्यक्त करता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्रीमती सुमन नाहटा
राष्ट्रीय महामंत्री
श्रीमती रचना हिरण
राष्ट्रीय संयोजिका
श्रीमती नीतू पटावरी