*किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस की व्यवस्था*

*किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस की व्यवस्था*

*किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस की व्यवस्था*
धान खरीदी: 
 *किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस की व्यवस्था*
 
*धान खरीदी की अव्यवस्था पर भाजपा नेता कृष्णकांत पवार ने मुख्यमंत्री को कराया था अवगत*
बालोद।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस – 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक धान खरीदी की अनुमति दी गई है।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार निम्न तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे—
ऐसे किसान, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया था, किंतु सत्यापन नहीं हो पाया था।
ऐसे किसान, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के पश्चात आवेदन किया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान उपलब्ध पाया गया।
ऐसे किसान, जिन्हें 28, 29 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे।
राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता तथा उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ज्ञात हो कि बालोद की पूर्व विधायक कुमारी मदन साहू, नरेश साहू सहित क्षेत्र के अन्य किसानों से धान खरीदी की समय-सीमा तक धान विक्रय नहीं हो पाने की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता कृष्णकांत पवार ने संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों से जानकारी ली। किसानों से चर्चा के उपरांत उन्होंने पाया कि टोकन जारी करने की प्रक्रिया 15 दिवस पूर्व बंद होना तथा अंतिम समय में खरीदी केंद्रों की सीमा आधी कर देना जैसी प्रशासनिक खामियों के कारण कई किसान धान विक्रय से वंचित रह गए थे।
इस विषय में श्री पवार ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं को अवगात कराते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से दूरभाष पर चर्चा कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रदेशभर की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निराकरण के निर्देश दिए।
भाजपा नेता कृष्णकांत पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील निर्णय से उन किसानों को राहत मिली है, जो टोकन प्राप्त करने के बावजूद धान विक्रय नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के सर्वतोमुखी हितों की रक्षा एवं उनकी खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। इस निर्णय के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3