प्रेस विज्ञप्ति
“ *नवाचार की झलक : टोहड़ा संकुल में सजी ज्ञान-विज्ञान की अनोखी टी.एल.एम. प्रदर्शनी* ”
टोहड़ा संकुल में संकुल स्तरीय टी.एल.एम. (शिक्षण-अधिगम सामग्री) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 20 शिक्षकों ने अपने नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में रमेश कुमार वर्मा, हुमंत धीवर, श्याम वर्मा, रामकुमार देवांगन, गिरिजा देवांगन, समेलाल ध्रुव सहित अन्य शिक्षकों द्वारा गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक
विज्ञान, हिंदी एवं संस्कृत विषयों की विविध शिक्षण सामग्री प्रदर्शित की गई, जिनमें ज्वालामुखी का मॉडल, जोड़-घटाव की गतिविधियाँ, मानव हृदय की कार्यप्रणाली तथा भाषा अधिगम से संबंधित सामग्री विशेष आकर्षण का केंद्र रही और खेल-खेल में सीखने की प्रभावी पद्धति को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के निर्णायक के रूप में वरिष्ठ व्याख्याता दिनेश कुमार आडील, हीरालाल सिन्हा एवं मंजू पैकरा उपस्थित रहे जिन्होंने प्रदर्शनों का अवलोकन कर शिक्षकों को उपयोगी सुझाव दिए। संपूर्ण आयोजन संकुल समन्वयक चित्रसेन वर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक
संपन्न हुआ, जिसमें नवाचार आधारित शिक्षण को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। उक्त जानकारी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा दी गई |