*भ्रष्टाचार पर आयुक्त से भिड़े पूर्व एल्डरमैन,निगम आयुक्त को हटाने की मांग*

*भ्रष्टाचार पर आयुक्त से भिड़े पूर्व एल्डरमैन,निगम आयुक्त को हटाने की मांग*

*भ्रष्टाचार पर आयुक्त से भिड़े पूर्व एल्डरमैन,निगम आयुक्त को हटाने की मांग*
*भ्रष्टाचार पर आयुक्त से भिड़े पूर्व एल्डरमैन,निगम आयुक्त को हटाने की मांग*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने ठगड़ा बांध के सौंदर्यकरण में किए गए भ्रष्टाचार और ठेकेदारों द्वारा आम जनता से की जा रही अवैध वसूली के पक्ष में दुर्ग नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी स्पष्टीकरण पर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल को आड़े हाथ लिया है तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उन्हें पदमुक्त करने की मांग किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि ठगड़ा बांध को निशुल्क करने की बजाय निगम प्रशासन द्वारा ठेकेदार के समर्थन में विज्ञप्ति जारी करना भर्राशाही की पराकाष्ठा है।दुर्ग नगर निगम के आयुक्त इस विज्ञप्ति के माध्यम से यह साबित करना चाहते हैं कि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव,महापौर अल्का बाघमार प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा व अन्य भाजपा नेता जिन्होंने भी ठगड़ा बांध में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाया या आंदोलन किया वो सब झूठ बोल रहे हैं। निगम प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि गहरीकरण एवं निर्माण कार्य पूरे पारदर्शिता के साथ किए गए हैं।डॉ. प्रतीक उमरे ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तत्कालीन आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने खुद यह बात मानी थी कि ठगड़ा बांध में मुरूम का अवैध खनन चल रहा है निगम द्वारा सिर्फ एनओसी जारी किया गया था।खनिज विभाग के तत्कालीन उपसंचालक दीपक मिश्रा ने भी अवैध खनन पर कहा था कि बिना ट्रांजिट पास के मुरूम खनन किया जा रहा है तो कार्यवाही करेंगे।29 अगस्त 2023 को तत्कालीन भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दुर्ग नगर निगम का घेराव किया गया था तब उन्होंने भी कहा था कि ठगड़ा बांध को लेकर किया जा रहा भ्रष्टाचार भी जगजाहिर है।8 जून 2025 को महापौर अल्का बाघमार द्वारा कहा गया था कि इस स्थान की हालत को लेकर कई शिकायतें मिल रही हैं.हमने एक जांच टीम गठित की है जो यह देखेगी कि इतने बड़े निवेश के बावजूद टूरिस्ट प्लेस की स्थिति इतनी खराब कैसे हो गई। यदि कहीं लापरवाही या भ्रष्टाचार पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।30 नवंबर 2024 को विधायक गजेंद्र यादव ने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि ठगड़ा बांध के सौंदर्यीकरण में जब शासन का बीस करोड़ रू. का खर्च हुआ है तो इसे दो करोड़ रूपए की लीज पर कैसे दे दिया गया?4 फरवरी 2025 को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकार,प्रभारी राजीव अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की उपस्थिति में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि ठगड़ा डैम से मुरम की अवैध खुदाई और परिवहन धड़ल्ले से निजी कॉलोनियों के निर्माण के लिए जारी रही और यह सब अधिकारियों के कार्यालयों के नजदीक होने के बावजूद होता रहा।फिर भी कांग्रेस की शहरी सरकार ने आंखें मूंदे रखीं। कांग्रेस की शहरी सरकार के कार्यकाल में दुर्ग की स्थिति दयनीय हो गई है।डॉ.प्रतीक उमरे ने कहा कि आयुक्त सुमित अग्रवाल की भर्राशाही पूर्ण कार्यप्रणाली की वजह से सरकार की छवि बेवजह धूमिल हो रही है,भ्रष्टाचार पर कार्यवाही के बजाय भ्रष्टाचार का खुले आम समर्थन करते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा भाजपा नेताओं को झूठा साबित करने की कोशिश किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग किया है कि आयुक्त सुमित अग्रवाल को दुर्ग नगर निगम के आयुक्त पद से हटाया जाए तथा अवैध वसूली में संलिप्त ठेकेदारों एवं अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और उन्हें स्थायी रूप से निलंबित किया जाए तथा प्रवेश की सुविधा को तत्काल निःशुल्क किया जाए तथा इस मामले में एक स्वतंत्र एवं उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जाए,जिसमें सभी दस्तावेजों,वित्तीय लेन-देन और वसूली के प्रमाणों की निष्पक्ष जांच हो।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3