सिरभांठा में दिखेगी कलार समाज की एकजुटता: माता बहादुर कलारिन जयंती पर जुटेगा दिग्गजों का हुजूम

सिरभांठा में दिखेगी कलार समाज की एकजुटता: माता बहादुर कलारिन जयंती पर जुटेगा दिग्गजों का हुजूम

सिरभांठा में दिखेगी कलार समाज की एकजुटता: माता बहादुर कलारिन जयंती पर जुटेगा दिग्गजों का हुजूम
सिरभांठा में दिखेगी कलार समाज की एकजुटता: माता बहादुर कलारिन जयंती पर जुटेगा दिग्गजों का हुजूम


गुंडरदेही/बालोद: ग्राम सिरभांठा की पावन धरा पर आगामी 15 फरवरी 2026 को माता बहादुर कलारिन जयंती समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार (सिन्हा) समाज द्वारा आयोजित इस ग्रामीण स्तरीय कार्यक्रम में समाज के उत्थान और माता के आदर्शों पर चर्चा की जाएगी।

इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश राजनीतिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष माननीय श्री योगेंद्र सिन्हा जी उपस्थित रहेंगे।
साथ ही कई वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्तित्व शामिल हो रहे हैं। 
श्री तुलसी राम जी क्रांत (बीमा प्रशासनिक अधिकारी, बालोद)
श्री सौरभ चोपड़ा (जिला कार्यसमिति, बालोद)
श्री चमन लाल सिन्हा (अध्यक्ष, कलार समाज जिला बालोद)
श्री चंद्रहास सिन्हा (महामंत्री, कलार समाज जिला बालोद)
श्री हरदेवलाल सिन्हा (कोषाध्यक्ष, कलार समाज जिला बालोद)
क्षेत्रीय मंडलेश्वरों और जनप्रतिनिधियों का मिलेगा सानिध्य
कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के मंडलेश्वर और गणमान्य नागरिक भी शिरकत करेंगे, जिनमें शामिल हैं:
श्री मिलन सिन्हा (गुंडरदेही), श्री रोशन सिन्हा (अर्जुंदा), श्री बिसराराम सिन्हा (देवरी), श्री कंवल सिन्हा (डौंडी लोहारा), श्री चंदन सिन्हा (गुरुर), श्री दिनेश सिन्हा (बालोद), और श्री कमलेश्वर सिन्हा (दल्ली)।
साथ ही, श्री अश्विनी कटहरे (जनपद सदस्य, गुंडरदेही), श्रीमती दशमत महेंद्र रात्रे (सरपंच, ग्राम पंचायत मटिया), श्री बाबूलाल सिन्हा (क्षेत्राधिकारी, हल्दी) और श्री नंदकुमार साहू (थाना प्रभारी चौकी, हल्दी) भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
भक्ति और उत्साह का संगम
रविवार सुबह 9:00 बजे से ही गाँव की गलियां माता के जयकारों से गूँज उठेंगी। भव्य कलश शोभायात्रा के बाद सामाजिक ध्वजारोहण किया जाएगा। दोपहर में अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात समस्त श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
आयोजक समिति, छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार (सिन्हा) समाज सिरभांठा ने समस्त स्वजातीय बंधुओं को इस गौरवशाली उत्सव में सादर आमंत्रित किया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3