*आचार्यों के व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग रखा गया।*
खरोरा
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक/ विद्यालय खरोरा में दिनांक 07/ 02/2026 को आचार्यों के व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग रखा गया। इस वर्ग का आयोजन वर्ग प्रमुख श्रीमती सीमा पंसारी, वर्ग सहायक श्री अश्विनी निषाद, एवं कुमारी डिंपल मानिकपुरी के द्वारा हुआ। वर्ग क्रमांक-06 का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर दीप मंत्र के साथ प्राचार्य श्रीअश्विनी पाटकर एवं प्रधानाचार्य श्री संजय वर्मा जी के द्वारा किया। गया। वर्ग के पहले कालखंड में प्रार्थना एवं गीत अभ्यास श्रीमती कंचन वर्मा, श्रीमती पूर्णिमा पाटकर एवं कुमारी डिंपल मानिकपुरी के द्वारा कराया गया। द्वितीय एवं तृतीय सत्र में अध्ययन एवं
अध्यापन संबंधी एवं परीक्षा संबंधी जानकारी श्री अश्विनी पाटकर एवं श्रीमान भरत लाल वर्मा जी के द्वारा विषय लिया गया । परीक्षा परिणाम में सुधार कैसे लाएं ?और परीक्षा से संबंधित विषयों को बताया गया।वर्ग के चतुर्थ कालखंड में शारीरिक अभ्यास कुमारी डिंपल मानिकपुरी एवं अश्वनी निषाद जी के द्वारा कराया गया। शारीरिक अभ्यास में व्यायाम योग कराया गया। आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग आचार्यों के व्यक्तित्व के विकास में सहायक होता है। इस वर्ग में 27 आचार्य /दीदियों ने भाग लिया।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर