बेमेतरा:-वार्षिक स्नेह सम्मेलन में सांस्कृतिक रंगों की छटा,
विधायक दीपेश साहू कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे हुए शामिल
45 हजार रुपये की अलग अलग नृत्य समूहों को प्रोत्साहन राशि की घोषणा
मेघू राणा बेमेतरा :- बेमेतरा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, बेमेतरा में आज वार्षिक स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप मे रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, योगेश वर्मा उपस्थित रहे l
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आदिवासी, छत्तीसगढ़ी, हिंदी एवं साउथ इंडियन, रीमिक्स, कवि संवाद,सहित विभिन्न सांस्कृतिक गीतों एवं नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम किसी भी महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय होते हैं। उन्होंने कहा,हमारे छात्र जीवन में भी इस प्रकार के कार्यक्रम होते थे, लेकिन आज जिस भव्यता और उत्साह के साथ यह आयोजन हुआ है, वह अत्यंत सराहनीय है। यह अवसर बार-बार नहीं मिलता, इसलिए विद्यार्थियों को ऐसे मंचों का पूरा लाभ उठाना चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें तथा अपने महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन करें। विधायक श्री साहू ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों के लिए शीघ्र ही एक विशाल ऑडिटोरियम का निर्माण हो जायेगा कहा जिससे भविष्य में और भी बड़े एवं व्यवस्थित कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा की महाविद्यालय परिसर मे सर्व सुविधा युक्त भव्य नालंदा लाइब्रेरी की निर्माण हो रहा है जो जिले के युवाओ को उनके प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने मे लाभकारी सिद्ध होंगी कहा l कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री साहू ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के प्रोत्साहन हेतु कुल 45 हजार रुपये की जनसंपर्क राशि देने की घोषणा की, जिसमें—राजू बेमेतरिहा प्रस्तुति हेतु – 10,000 रुपये,साउथ इंडियन डांस प्रस्तुति हेतु – 10,000 रुपये,रिमिक्स सांग प्रस्तुति हेतु – 10,000 रुपये सुवा नृत्य प्रस्तुति हेतु – 15,000 रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की l कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय परिवार द्वारा किया गया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और उत्साह ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। अंत में विधायक श्री साहू ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम मे प्राचार्य डॉ वीणा त्रिपाठी, डॉ डी आर साहू फिरोज खान,डॉक्टर डीडी द्विवेदी,संध्या बघेल, डॉ डोसन साहू,बी आर साहू,श्वेता साहू, जितेंद्र बारले,चंदन गुप्ता, डी पी जंगल क्रीड़ा अधिकारी ज्योति गेंन्द्रे ग्रंथपाल सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिका छात्र-छात्राएं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे l