*पुलवामा के वीर शहीदों की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन*

*पुलवामा के वीर शहीदों की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन*

*पुलवामा के वीर शहीदों की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन*
*पुलवामा के वीर शहीदों की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन*
खरोरा
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए भारतीय वीर जवानों की पावन स्मृति में संजीवनी रक्तदाता संघ नेवरा द्वारा एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, निःशुल्क ब्लड ग्रुप जांच एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में संघ के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन दिनांक 14 फरवरी 2026, शनिवार को सांस्कृतिक भवन, गुरु घासीदास चौक, नेवरा में प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी इच्छुक युवा-युवतियों, महिलाओं एवं पुरुषों से इस पुनीत कार्य में भाग लेकर रक्तदान करने तथा ब्लड ग्रुप जांच करवाने की अपील की है, ताकि इस सामाजिक सेवा अभियान को सफल बनाया जा सके।
उन्होंने आगे बताया कि शिविर में ब्लड बैंक रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम एवं लैब टेक्नीशियन श्री गजेन्द्र साहू द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे रक्तदाताओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित सुविधा मिल सकेगी।
संजीवनी रक्तदाता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन में भाग लेकर मानव सेवा के इस महान कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया है।
“जीते जी रक्तदान, मरणोपरांत नेत्रदान एवं देहदान – मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।”
अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यगण
संजीवनी रक्तदाता संघ, नेवरा तिल्दा

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3