*छत्तीसगढ़ के बजट में हरित विकास पर हो विशेष फोकस,रिन्यूएबल एनर्जी और क्लाइमेट-रेसिस्टेंट प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दें - डॉ. प्रतीक उमरे*
*छत्तीसगढ़ के बजट में हरित विकास पर हो विशेष फोकस,रिन्यूएबल एनर्जी और क्लाइमेट-रेसिस्टेंट प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दें - डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को आगामी बजट के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को एक हरित और सतत राज्य बनाने के लिए बजट में "हरित छत्तीसगढ़" पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।उन्होंने केंद्र सरकार के ग्रीन बजट की तर्ज पर राज्य स्तर पर पर्यावरण-अनुकूल पहलों को प्राथमिकता देने की अपील की है, जिसमें रिन्यूएबल एनर्जी स्रोतों,जलवायु-अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और क्लाइमेट-रेसिस्टेंट प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि वैश्विक जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक और कृषि प्रधान राज्य को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।राज्य के बजट में हरित छत्तीसगढ़ की अवधारणा को मजबूत करने से न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी,बल्कि रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में भी योगदान मिलेगा। उन्होंने आग्रह किया कि सोलर एनर्जी और बायोगैस जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष आवंटन किया जाए।जिससे ऊर्जा स्वावलंबन बढ़े और कार्बन उत्सर्जन कम हो।राज्य की सड़कें, भवन और शहरी विकास परियोजनाओं को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचाने के लिए डिजाइन किया जाए।छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क विकसित किया जाए। सार्वजनिक परिवहन में ईवी को शामिल करने और आम नागरिकों के लिए सब्सिडी को बढ़ाने से प्रदूषण में कमी आएगी।छत्तीसगढ़ की सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं,लेकिन पर्यावरण संरक्षण के बिना यह विकास अधूरा रहेगा। उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से आग्रह किया है कि वे इन सुझावों को बजट में शामिल करें ताकि राज्य एक मॉडल हरित राज्य के रूप में उभरे। यह न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभदायक होगा।