*एआई समिट पर अर्धनग्न प्रदर्शन राजनीतिक हताशा और सामाजिक मूल्यों का अपमान - डॉ. प्रतीक उमरे*

*एआई समिट पर अर्धनग्न प्रदर्शन राजनीतिक हताशा और सामाजिक मूल्यों का अपमान - डॉ. प्रतीक उमरे*

*एआई समिट पर अर्धनग्न प्रदर्शन राजनीतिक हताशा और सामाजिक मूल्यों का अपमान - डॉ. प्रतीक उमरे*
*एआई समिट पर अर्धनग्न प्रदर्शन राजनीतिक हताशा और सामाजिक मूल्यों का अपमान - डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन की कड़ी निंदा की है।डॉ. प्रतीक उमरे ने इस घटना को न केवल राजनीतिक हताशा का प्रतीक बताया बल्कि भारतीय संस्कृति,सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रीय गरिमा का अपमान करार दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह 'नंगई' देश की युवा पीढ़ी को गुमराह करने का प्रयास है,जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन में जहां भारत की तकनीकी प्रगति और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हो रही थी,वहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा टी-शर्ट उतारकर जबरन घुसना और अर्धनग्न अवस्था में नारेबाजी करना बेहद शर्मनाक और अनुचित है।यह प्रदर्शन न तो किसी मुद्दे का समाधान करता है और न ही लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान बल्कि यह कांग्रेस की सत्ता-विरोधी मानसिकता और नैतिक पतन को उजागर करता है यह केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास था।कांग्रेस हमेशा से ही सकारात्मक विमर्श से भागती रही है।एआई जैसे क्रांतिकारी क्षेत्र में योगदान देने के बजाय वे अश्लीलता का सहारा ले रही हैं।यह युवाओं को गलत संदेश दे रहा है और देश की छवि को धूमिल कर रहा है।इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 जैसे आयोजन विकास की दिशा में मील का पत्थर हैं,जहां एआई के भविष्य,नैतिकता और सामाजिक प्रभाव पर गहन चर्चा हो रही थी।एआई भविष्य में इंसानों का वजूद मिटाने वाला नहीं बल्कि सशक्त बनाने वाला माध्यम है।लेकिन कांग्रेस जैसी पार्टियां ऐसी चर्चाओं को बाधित करके विकास की राह में बाधा डाल रही है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3