प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक : ………
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मरीजों को बांटे फल
छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के 61वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी के आह्वान पर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला भिलाई द्वारा सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार देवांगन जी के नेतृत्व में लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल सुपेला में भर्ती मरीजों को 61 किलो फल सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की।
“सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच फल वितरण कर जनसेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के दुर्ग संभाग प्रभारी श्रीमती तुलसी साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय जायसवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता भोला साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य इंजी. प्रेम किशन साहू, महामंत्री केशव पटेल, जिला मीडिया प्रभारी रामकुमार साहू, वरिष्ठ समाजसेवी कबीर साहू, अजित साहू (सुपेला मंडल), प्रशांत क्षीरसागर, नासिर, निर्मला नायडू, भोला साहू इतवारी चतुर्वेदी, कमलेश यादव विनोद प्रसाद, केशव पटेल, रामकुमार साहू,कबीर साहु अजीत साहू,सहित ओबीसी मोर्चा एवं भाजपा जिला भिलाई के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
दिनेश कुमार देवांगन
जिला अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा
भाजपा जिला भिलाई
आपका अपना – नासिर भाई