प्रेस विज्ञप्ति
______________
*एआई समिट में हुए कृत्य के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश की जनता से माफी मांगे __ अमित मिश्रा*
*भिलाईनगर* ____
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रमुख आईटी व पूर्व जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि जहां एक ओर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नवाचार और राष्ट्र निर्माण का लगातार प्रयास कर रहे !
वही दूसरी ओर
नई दिल्ली में एआई समिट जैसे वैश्विक आयोजन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेसियों द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन न केवल अमर्यादित है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि को धूमिल करने की एक सोची समझी साजिश है!
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रमुख आईटी अमित मिश्रा ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन के मंच पर इस तरह का अमर्यादित प्रदर्शन कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता को दर्शाता है !
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को इस कृत्य के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उनके निर्देशों पर ही कांग्रेस पार्टी का नग्न प्रदर्शन एआई समिट में हुआ है
पहले भी कांग्रेस नेताओं की ऊलजलूल बयानबाजी और ऐसे कार्यों में लिप्त है! जिससे वैश्विक पटल पर भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है! यह कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी चेहरा एक बार फिर जनता के सामने आया है! जनता पुनः इन्हें जवाब देगी!
🚩
अमित मिश्रा
प्रदेश सहप्रमुख आईटी
पूर्व जिला अध्यक्ष
भाजपा युवा मोर्चा
8602447100