*भाजयुमो सुरेगांव मंडल के अध्यक्ष बने देवेंद्र जोशी*
बालोद/देवरी
। राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत करने वाले युवा नेता, मंडल खेरथा में युवा मोर्चा महामंत्री का कर्त्तव्य निभाने के बाद देवेंद्र जोशी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद जिला के सुरेगांव मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर कार्यकताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।