हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका नेवरा में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते लाखों रूपये नगदी रकम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा 

हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका नेवरा में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते लाखों रूपये नगदी रकम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1,80,000 रुपये किया गया है जप्त।
 
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर की जायेगी उनकी भी गिरफ्तारी।

    तिल्दा नेवरा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका स्थित एक मकान में एक व्यक्ति द्वारा टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।

  नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा उक्त मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला 43 वर्ष ग्राम माजरा जिला रोहतक हरियाणा निवासी हाल पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका नेवरा मकान नंबर 45 बी बताया।
 टीम के सदस्यों द्वारा उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर उसकेे द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स 777 GRAND EXCHANGE एवं JMD BET आई.डी. के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया, साथ ही उसके पास लाखों रूपये नगदी रकम भी बरामद किया गया। 

  आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *नगदी रकम 1,80,000 रुपये, 03 नग मोबाईल फोन , 20 नग बैंक पासबुक, 10 नग चेकबुक, 14 नग एटीएम कार्ड, 02 नग आधार कार्ड, 01 नग पैन कार्ड, 01 नग ड्रायविंग लाईसेंस, सट्टा से संबंधित हिसाब किताब का कापी 06 नग, 01 नग डाट पेन तथा 01 नग कैलकुलेटर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा मे धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  

 आरोपी से जप्त बैंक खाताओं की जांच की जा रही है, साथ ही आरोपी से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर उनके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3