*ग्राम सतभांवा में 7 फरवरी को भव्य मड़ाई मेला एवं मंगल भवन लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित*

खरोरा 
 ग्राम सतभांवा में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मड़ाई मेला का आयोजन भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम में नव निर्मित मंगल भवन का लोकार्पण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।
यह कार्यक्रम दिनांक 7 फरवरी 2026, दिन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे ग्राम सतभांवा में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर राम वर्मा, राज प्रधान छत्तीसगढ़ म. कु. समाज तिल्दा राज द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम), श्री टिकेश्वर मन्हारे (अध्यक्ष, जनपद पंचायत तिल्दा) तथा श्री चंद्रकांत वर्मा (अध्यक्ष, कुर्मी समाज युवा प्रकोष्ठ) भी शामिल होंगे।
आयोजन समिति द्वारा बताया गया है कि रात्रिकालीन कार्यक्रम में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के लोक कलाकारों द्वारा “भूले-बिसरे छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम” महासमुंद की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।
आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा अंचल के किसान बंधुओं से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
आयोजन समिति
समस्त ग्रामवासी, ग्राम सतभांवा 

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3