बेमेतरा:-आज तहसील साहू संघ भींमभौरी परिक्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
कार्यक्रम मे दीपक ताराचंद साहू रहे विशिष्ट अतिथि
मेघू राणा बेमेतरा।आज तहसील साहू संघ भिंभौरी, गोंड़गिरी, गुधेली एवं भिंभौरी परिक्षेत्रीय साहू संघ द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कर्मा भवन परिसर भिंभौरी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक ताराचंद साहू (पूर्व अध्यक्ष, हस्तशिल्प कला बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नारद साहू (अध्यक्ष, जिला साहू संघ बेमेतरा) ने की।
कार्यक्रम की शुरू भक्त माता कर्मा के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र वासियो के सुख समृद्धि की कामना की l तत्पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकजुटता और संगठन में निहित होती है। उन्होंने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पद सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही सच्ची नेतृत्व क्षमता है।
उन्होंने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता को समाज की प्रगति का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध संगठित प्रयास करना समय की आवश्यकता है। विधायक श्री साहू ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के सामाजिक संगठनों को सशक्त बनाने और विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
दीपक ताराचंद साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की साहू समाज सदैव परिश्रम, ईमानदारी और संगठन की मिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति केवल आर्थिक प्रगति से नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और आपसी सद्भाव से होती है। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाजहित को सर्वोपरि रखें। संगठन की मजबूती ही समाज की असली पूंजी है। उन्होंने कहा कि कर्मा भवन केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक चेतना और एकता का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा l उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में आगे आने, नशामुक्ति, शिक्षा विस्तार और सामाजिक समरसता के अभियान को गति देने का आह्वान किया। उनके जोशीले संबोधन पर उपस्थित समाजजनों ने उत्साहपूर्वक समर्थन व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में श्री देवदत्त साहू (अध्यक्ष, साहू संघ भिंभौरी), श्री माखन साहू (अध्यक्ष, परिक्षेत्रीय साहू संघ भिंभौरी), श्री अर्जुन साहू (अध्यक्ष, परिक्षेत्रीय साहू संघ गुधेली), श्री राजेश साहू (अध्यक्ष, साहू संघ गोंड़गिरी) सहित बेनूराम साहू, गैंदा राम साहू, सूर्यकांत साहू, साधुराम साहू, दुर्गा देवेंद्र साहू, पितांबर साहू, तुकाराम साहू, मेहता साहू, मुरलीधर साहू, श्रीमती श्याम कैलाश वर्मा, श्रीमती पुष्पा साहू (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत), श्री श्याम वर्मा, श्रीमती रही छवि साहू, श्रीमती सरोज साहू, श्री राजू साहू, श्री कविता साहू, श्री शंकर साहू, श्रीमती कीर्ति साहू, श्री रामानंद साहू, श्रीमती रजनी साहू सहित तहसील साहू संघ की समस्त इकाइयों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संगठन और विकास के संकल्प के साथ हुआ।