बीएनबी शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन, चौपाटी निर्माण के लिए एक करोड़ की घोषणा।

तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।

 बीएनबी शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन, चौपाटी निर्माण के लिए एक करोड़ की घोषणा।
बद्री नारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए भूमि पूजन आज मंत्री टंक राम वर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया।
 उक्त भूमि पूजन के बाद मंत्री टंक राम वर्मा ने एक करोड़ की लागत से तिल्दा नेवरा में चौपाटी निर्माण की घोषणा के बाद कहा कि यह शहर की एक बड़ी प्राथमिकता होगी।
 नेवरा स्थित गार्डन में चौपाटी का निर्माण किया जाएगा जिसकी लागत 1 करोड रुपए होगी , उन्होंने गार्डन में पुरानी हो चुके सामग्रियों को भी बदलने की बात कही है।
 इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा , भाजपा नेता राम पंजवानी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सदस्य सौरभ जैन, समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य राजेश चंदानी, बिलाडी सहकारी समिति के अध्यक्ष भागबली साहू, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित हुए ।
साथ ही भूमि पूजन के बाद छात्राओं द्वारा मंत्री टंकराम वर्मा का साल से सम्मान किया वहीं प्राचार्य राजेश चंदानी ने मेमोंटो देकर मंत्री टंक राम वर्मा का सम्मान किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिकगण आदि उपस्थित हुए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3