नेवरा में चल रहे सात दिवसीय श्री राम कथाका आज किया गया समापन मंच निर्माण के लिए कथा स्थल पर 20 लाख रुपए की की गई घोषणा।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
नेवरा में चल रहे सात दिवसीय श्री राम कथाका आज किया गया समापन मंच निर्माण के लिए कथा स्थल पर 20 लाख रुपए की की गई घोषणा।
नेवरा बीएनबी शासकीय स्कूल के ग्राउंड में श्रीराम कथा आयोजित था जिसके कथाकार विदुषी चंद्रकला देवी उत्तर प्रदेश निवासी थे जिनके श्रीमुख से कथा सुनने भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता रहा।।
आज शनिवार को कथा के समापन अवसर पर मंत्री टंक राम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने समस्त उपस्थित श्रद्धालुओं, श्रोतागण का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में जितने भी लोग जुड़कर सहयोग किए उनके प्रति आभार किया, पत्रकारों का आभार कर सम्मान किया गया।
मंत्री टंक राम वर्मा ने कथा स्थल के मंच से तिल्दा में चौपाटी निर्माण के लिए एक करोड रुपए की घोषणा की, वहीं कथा स्थल पर मंच बनाने के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक कारण आज उपस्थित हुए।