बड़ी सफलता पाने, लक्ष्य को भी बड़ा रखना जरूरी- गहरवार

बड़ी सफलता पाने, लक्ष्य को भी बड़ा रखना जरूरी- गहरवार

बड़ी सफलता पाने, लक्ष्य को भी बड़ा रखना जरूरी- गहरवार
बड़ी सफलता पाने, लक्ष्य को भी बड़ा रखना जरूरी- गहरवार
दल्ली राजहरा : जीवन में अगर हमें बड़ी सफलता अर्जित करनी है, तो हमें अपना लक्ष्य भी बड़ा रखना होगा. हम जितना सहज, सरल एवं विनम्र रहेंगे, हम उतना ही लक्ष्य को प्राप्त करने में ईमानदार होंगे. 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किसी भी विद्यार्थी की कैरियर का दिशा एवं दशा, दोनों ही तय करता है.  
उक्त बातें आईओसी राजहरा के मुख्य महाप्रबंधक एवं स्थानीय डीएव्ही विद्यालय मैनेजिंग कमेटी के चेयरमेन श्री आर.बी. गहरवार ने कक्षा 12वीं के विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कही. ज्ञात हो कि विद्यालय के मल्टीपर्पस हॉल में 9 फरवरी 2026 दिन सोमवार को अपरान्ह 4 बजे कक्षा 12वीं के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया.  
विदाई वेला में विद्यालय के प्राचार्य श्री जी.व्ही. राजशेखर राव, श्रीमती रजनी राव, पालक प्रतिनिधिगण श्री विजय कुमार भंज, श्रीमती प्रतिभा भंज एवं श्री यशपाल सिंग एवं श्रीमती सिंग ने सभी बच्चों को आशीर्वचन देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए टाइटल पट्टिका पहनाकर सम्मानित भी किया. इस अवसर पर कार्यक्रम को सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने का कमान कक्षा 11 वीं के छात्र एवं छात्राओं ने संभाल रखा था. उन्होने अपने अथक मेहनत से सभी तरह के कार्यक्रम को आकर्षक एवं मनमोहक बना दिया. उन्होने अपने सीनियर्स को यादगार विदाई देने के लिए सर्वप्रथम सुंदर गीतों पर खुबसूरत नृत्य कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया. फिर उन्होने अपने सीनियर के लिए विभिन्न तरह के वैलून एवं हेड एण्ड सोल्डर जैसे मनोरंजक पूर्ण खेलों का आयोजन किया. जिसके विजेताओं को प्राचार्य के करकमलों से पुरस्कृत भी कराया.  
पश्चात कक्षा 12वीं के बच्चों ने मनमोहक नृत्य कर समा बाँध दिया, जिससे समूचा हॉल करतलध्वनि से गूंज उठा. कार्यक्रम का सबसे यादगार पल वह रहा जब 12वीं के कुछ छात्र-छात्राओं जिनमें प्रमुख रूप से मानस अग्रवाल, जोयनाजार्ज, अनिकेत चौधरी, ओजल दुबे एवं शिवम मोहंती ने विद्यालय के दहलीज़ में पहला कदम रखने से लेकर कक्षा 12वीं तक के सफर में अपने खट्टे-मीठे अनुभव को सुनाए, जिसे श्रोतागणों की खूब वाह-वाही मिली.  

इसी तारतम्य में कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर्स के कुछ यादगार लम्हों को कैमरे में कैद कर बनाए गए वृतचित्र का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर सभी दर्शकगण अत्यंत ही भावुक भी हुए और सीनियर्स के द्वारा विद्यालय में बिताए गए यादगार पलों जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, ऐसे अनमोल पलों को अपने-अपने मानस पटल पर समेट लिया. ऐसा लगा मानो जूनियर कह रहे हों आपके सीख मार्गदर्शन एवं स्थापित मानदंडों को हम कभी भूल नहीं पाऐंगे.  
विदाई मेला में बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य श्री राव ने कहा कि जीवन चुनौतीपूर्ण है. अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा रखें. आप सभी ने जीवन में जो भी बनने का सपना देखा है, वह निश्चित रूप से साकार होगा. उन्होने सभी बच्चों को अपने आशीर्वचन से आशीर्वाद भी दिया.  
कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में मुख्यअतिथि श्री गहरवार ने केक काटकर सभी बच्चों के बीच में खुशियाँ बॉटी एवं साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की. अंत में प्राचार्य ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया. इस गरिमामयी समारोह में कक्षा 11 वीं के सभी बच्चे, शिक्षक एवं कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित थे. 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3