अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ऐतिहासिक पहलसर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ऐतिहासिक पहलसर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ऐतिहासिक पहलसर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम
प्रेस नोट / मीडिया आमंत्रण

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ऐतिहासिक पहल
सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम
नई दिल्ली | दिनांक: 04 फरवरी 2026

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल (ABTMM) द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल करते हुए सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था द्वारा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आधिकारिक प्रयास किया जा रहा है।

यह अभियान “Most People to Sign up for a Cervical Cancer Screening in 8 Hours” श्रेणी के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के 309 से अधिक शहरों में एक साथ निःशुल्क पैप स्मियर (Pap Smear) जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

यह ऐतिहासिक प्रयास महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता, समय पर जांच एवं प्रारंभिक पहचान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय अभियान का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व—
 • श्रीमती सुमन नाहटा (अध्यक्ष)
 • श्रीमती रचना हीरन (सचिव)
 • श्रीमती नीतू जैन पतावरी (मुख्य संवाददाता)

द्वारा किया जा रहा है।

यह पहल न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी, बल्कि भारत को सर्वाइकल कैंसर मुक्त बनाने के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगी।

मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे इस जनहितकारी और ऐतिहासिक कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर इसे व्यापक जनसमर्थन दिलाने में सहयोग करें।

कार्यक्रम विवरण
 • कार्यक्रम: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड – आधिकारिक प्रयास
 • विषय: 8 घंटे में सर्वाधिक लोगों का सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग हेतु पंजीकरण
 • दिनांक: 04 फरवरी 2026
 • स्थान: नई दिल्ली, भारत
 • आयोजक: अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल


सम्पर्क सूत्र (मीडिया समन्वय)

📞 7669099111
📞 9811615500
+91 98104 45881

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3