“अर्जुनी के हृदय सरोवर लालबाँधा में जमी जलकुंभी पर प्रहार: वर्षों बाद शुरू हुई सफाई की पहल, ग्रामीणों में जगी उम्मीद”

रूपेश वर्मा,अर्जुनी। ग्राम अर्जुनी के हृदयस्थल माने जाने वाले ऐतिहासिक एवं विशाल जलस्रोत लालबाँधा सरोवर में वर्षों से पसरी बदहाली के बाद आखिरकार सफाई की दिशा में ठोस पहल शुरू कर दी गई है। लगभग 52 एकड़ क्षेत्रफल में विस्तृत यह सरोवर कभी ग्राम का सबसे स्वच्छ और निर्मल जलस्रोत हुआ करता था, किंतु बीते कई वर्षों पूर्व कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा द्वेषपूर्ण और स्वार्थपूर्ण कृत्य के तहत इसमें जलकुंभी डाले जाने के बाद इसकी स्थिति लगातार बदतर होती चली गई।
समय के साथ जलकुंभी पूरे तालाब में फैलती गई, जिससे जल दुर्गंधयुक्त हो गया और निस्तारी जैसे दैनिक उपयोग भी धीरे-धीरे पूरी तरह बंद हो गए। हालात इतने गंभीर हो गए कि स्नान योग्य स्थान तक शेष नहीं रहा। पूरे जलाशय में जलकुंभी की भरमार ने लालबाँधा को उपयोगहीन बना दिया।
पूर्व जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार तंत्र की उदासीनता के चलते इस गंभीर समस्या पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, जिसका खामियाजा ग्रामवासियों को वर्षों तक भुगतना पड़ा। स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों ने भी अपने स्तर पर साफ-सफाई की पहल की, किंतु संसाधनों और विशेष सहयोग के अभाव में यह प्रयास सफल नहीं हो सका।
वर्तमान में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तालाब के पानी को नाली खोदकर बाहर निकाला जा रहा है, ताकि जलकुंभी को पूरी तरह हटाकर सरोवर को पुनः स्वच्छ एवं उपयोगी बनाया जा सके। हालांकि, इस कार्य में लगने वाली कुल लागत, समय-सीमा और स्थायी समाधान की स्पष्ट जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे इसकी प्रभावशीलता को लेकर कुछ प्रश्न अभी भी बने हुए हैं।
इसके बावजूद, मुद्दतों बाद शुरू हुई इस पहल का ग्रामवासियों ने स्वागत किया है। ग्रामीणों को आशा है कि लालबाँधा सरोवर एक बार फिर अपने पुराने स्वरूप में लौटेगा और निर्मल जल से भरकर ग्राम जीवन का अभिन्न अंग बनेगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह प्रयास कितना स्थायी और परिणामदायी सिद्ध होता है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3