अवैध शराब के साथ 3 आरोपियो को आबकारी विभाग ने किया गिरफ्तार।

अवैध शराब के साथ 3 आरोपियो को आबकारी विभाग ने किया गिरफ्तार।

अवैध शराब के साथ 3 आरोपियो को आबकारी विभाग ने किया गिरफ्तार।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।

 अवैध शराब के साथ 3 आरोपियो को आबकारी विभाग ने किया गिरफ्तार।


आबकारी विभाग को अवैध रूप से मदिरा परिवहन की सूचना पर मानपुर से टोहड़ा मार्ग तिल्दा के ग्राम टोहड़ा से आरोपी टिकेश्वर चेलक पिता आनंद चेलक और आरोपी वीरेंद्र कुमार ध्रुव पिता जगन्नाथ ध्रुव को काले रंग की दोपहिया वाहन हीरो स्पलेंडर में अवैध रूप से शराब परिवहन करते 98 पौवा देशी मदिरा मसाला (शोले) शराब जप्त किया गया।

वही एक अन्य प्रकरण में अवैध मदिरा धारण की सूचना पर बंजारी नाला ग्राम सरारीडीह से अश्वनी रात्रे पिता गंगादास रात्रे के कब्जे से अवैध रूप से 46 पौव्वा देशी मदिरा मसाला (शोले )बरामद किया गया।

आबकारी विभाग द्वारा आरोपियों के विरुद्ध छ.ग.आब.अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) , 59(क)के तहत प्रकरण कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया।

 साथ ही ओवररेट की शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्यवाही करते हुए कम्पोजिट मदिरा दुकान नेवरा से भरत जांगड़े को धारा 39(ग) का प्रकरण कायम कर तत्काल सेवा से पृथक किया गया।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सिल्विया सुमन और आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा का विशेष योगदान रहा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3