मसंद सेवाश्रम का सिंधी पंचायतों व समाजसेवीसंस्थाओं से प्रत्येक मुहल्ले में रोज़ गीतापाठ एवंलोकसेवा करने केन्द्र स्थापित करने का आह्वान
समाचार विज्ञप्ति दिनांक २५ फरवरी २०२६
मसंद सेवाश्रम का सिंधी पंचायतों व समाजसेवी
संस्थाओं से प्रत्येक मुहल्ले में रोज़ गीतापाठ एवं
लोकसेवा करने केन्द्र स्थापित करने का आह्वान
देश व लोकहित के इस अभियान में सिंधी समाज
की अनेक विभूतियां मसंद सेवाश्रम का देंगी साथ
कुछ मुहल्ला सिंधी पंचायतों ने भी दिखाई रुचि
रायपुर। मसन्द सेवाश्रम ने सिंधी पंचायतों व समाजसेवी संस्थाओं से प्रत्येक मुहल्ले में रोज़ गीतापाठ एवं लोकसेवा करने केन्द्र स्थापित करने का आह्वान किया है। सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जलकुमार मसन्द साहब ने उक्त आह्वान उनके द्वारा सनातन धर्म, देश व सार्वजनिक कल्याण के क्षेत्र में सिंधी समाज का दायित्व बढ़ाने की कार्ययोजना बनाने के संदर्भ में 22 फरवरी को स्थानीय सिंधु पैलेस में आयोजित आमसभा में व्यक्त किया।
साईं मसन्द साहब ने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता में जीवन के मूलभूत प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं। वह हमें जीवन के उद्देश्य को समझने में मदद करती है। इसमें निष्काम भाव से काम करने की शिक्षा दी गई है जो वर्तमान में देश में व्याप्त स्वार्थ के दूषित माहौल के निराकरण हेतु देश की एक अति महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह ग्रंथ न केवल सनातन वैदिक धर्म का एक अति महत्वपूर्ण हिस्सा है, बल्कि विश्व के कई धर्मों और संस्कृतियों में इसका प्रभाव देखा जाता है।
उन्होंने सिंधी पंचायतों व समाजसेवी संस्थाओं से प्रत्येक मुहल्ले में लोकसेवा केन्द्र स्थापित कर उसके माध्यम से केन्द्र, राज्य और स्थानीय शासन नगर निगम की स्वीकृत सरकारी योजनाओं का लाभ सम्बंधित हितग्राहियों को दिलाने की मुहिम चलाने का भी आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम देश के वास्तविक विकास हेतु जहां उत्प्रेरक का काम करेगी वहीं लोककल्याण कारी सरकारी कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार कम होने में भी सहायक बनेगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ख्यातिनाम सिंधी संस्था बढ़ते कदम, विश्व के तीसरे क्रम के पुराने रेडियो संग्रहकर्ता मनोहर डेंगवाणी, ख्यातिनाम उपन्यासकार शिव ग्वालाणी, कवि राजकुमार मसन्द, विख्यात समाजसेविका मधुबहादुर सिंह आर्तवाणी, सिंधु यूथ समाचार चैनल के प्रधान संपादक देवानंद शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी विख्यात पत्रकार एवं समाजसेविका डिम्पल शर्मा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवाणी, राम मंदिर रायपुर के ट्रस्टी विख्यात धार्मिक कार्यकर्ता झामनदास बजाज एवं रोटरी आदि प्रतिष्ठित संस्थाओं के पदाधिकारी रहे समाजसेवी महेश आशपालिया का उनके क्षेत्रों में सराहनीय भूमिका निभाने के परिप्रेक्ष्य में विशेष सम्मान किया गया। सबने अपने सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए मसन्द सेवाश्रम के अभियान में अपना सहयोग प्रदान करने की बात कही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, सिंधी समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता, कुलदेवता भगवान झूलेलाल एवं आदिशंकराचार्य महाराज जी के चित्रों के समक्ष द्वीप प्रज्वलन एवं प्रसिद्ध भजन गायिका साक्षी बजाज द्वारा सिंधी समाज की परम्परागत आरती एवं प्रार्थना गीत पल्लव के साथ किया गया। कार्यक्रम का समापन संत कंवराराम सेवा संकल्प संस्था के प्रमुख अमित जीवन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। नगर की कुछ मुहल्ला सिंधी पंचायतों ने इस अवसर पर उनके यहां गीता पाठ एवं लोकसेवा केंद्र स्थापित करने में रुचि दिखाई।
अंत में कार्यक्रम आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए पूज्य साईं मसन्द साहब ने स्वागत समिति के अध्यक्ष महेश दरयाणी, सहअध्यक्ष अमरलाल गिदवाणी, संयोजक भरत बजाज, समाजसेवी चेतन तारवाणी, पूज्य शंकरनगर शांतिनगर सिंधी पंचायत, समाजसेवी संस्था बढ़ते कदम एवं एक पहल और की प्रशंसा करते हुए सबको अपनी शुभकामनाएं दीं।
________________________________
✍️मयंक मसंद, प्रवक्ता, मसन्द सेवाश्रम, रायपुर
(कार्यक्रम से सम्बंधित फोटो संलग्न है)
News Release Dt. February 25, 2026
Masand Sevashram calls on Sindhi Panchayats and social service organizations to establish daily Gita recitation and public service centers in every neighborhood
Many eminent personalities of Sindhi community will support Masand Sevashram in this campaign for the welfare of the country and the people
Some Mohalla Sindhi Panchayats showed interest in it.
Raipur. Masand Sevashram has called on Sindhi Panchayats and social service organizations to establish daily Gita recitation and public service centers in every neighborhood. Sai Jalkumar Masand Sahib, the head of the Sevashram, expressed this call at a public meeting held at the local Sindhu Palace on February 22nd, in the context of formulating an action plan to increase the responsibility of the Sindhi community in the areas of Sanatan Dharma, the country, and public welfare.
Sai Masand Sahib said that the Shrimad Bhagavad Gita provides answers to life's fundamental questions. It helps us understand the purpose of life. It teaches selfless work, which is a vital need for the country to overcome the corrupt environment of selfishness currently prevailing in the country. This text is not only a very important part of the Sanatan Vedic religion, but its influence is also seen in many religions and cultures of the world.
He also called upon Sindhi Panchayats and social service organizations to establish public service centers in every locality and through them launch a campaign to provide the benefits of government schemes approved by the Central, State and local governments and Municipal Corporation to the concerned beneficiaries. He said that this campaign will not only act as a catalyst for the real development of the country but will also help in reducing the corruption prevalent in public welfare government works.
At the event, the nationally renowned Sindhi organization Badhte Kadam, the world's third-ranked collector of vintage radio stations, Manohar Dengwani, renowned novelist Shiv Gwalani, poet Rajkumar Masand, renowned social worker Madhu Bahadur Singh Artwani, Editor-in-Chief of Sindhu Youth News Channel Devanand Sharma and his wife Dimple Sharma, renowned journalist and social worker, Rajesh Vaswani, Executive President of the Chhattisgarh Chamber of Commerce, renowned religious activist Jhamandas Bajaj, trustee of Ram Mandir Raipur, and social worker Mahesh Ashpalia, who has been an office bearer of prestigious organizations like Rotary, were given special honors for their commendable roles in their respective fields. Everyone expressed their gratitude for the honour and said that they would provide their support to the campaign of Masand Sevashram.
The program was inaugurated by lighting lamps in front of the pictures of Bharat Mata, Hinglaj Mata, the family deity of Sindhi community, Lord Jhulelal and Adi Shankaracharya Maharaj Ji and with the traditional Aarti and prayer song Pallav of Sindhi community by famous Bhajan singer Sakshi Bajaj. The program was concluded with the vote of thanks by Amit Jeevan, head of Sant Kanwararam Seva Sankalp Sanstha. Some Mohalla Sindhi Panchayats of the city showed interest in organizing Gita Path and setting up Lok Seva Kendra at their places on this occasion.
In the end, Pujya Sai Masand Saheb praised the welcome committee chairman Mahesh Daryani, co-chairman Amarlal Gidwani, coordinator Bharat Bajaj, social worker Chetan Tarwani, Pujya Shankarnagar Shantinagar Sindhi panchayat, social organization Badhte Kadam and Ek Pahal Aur for playing a commendable role in organizing the program and gave his best wishes to everyone.
________________________________
✍️Mayank Masand, Spokesperson, Masand Sevashram, Raipur
(Photo related to the event is attached)