*स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ नेवरा में 6 फरवरी को वार्षिक उत्सव*
खरोरा
स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ, नेवरा में आगामी 06 फरवरी 2026, शुक्रवार को विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में दोपहर 1 बजे से किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री खोड़स राम कश्यप ( केंद्रीय अध्यक्ष, मनवा कुर्मी समाज छत्तीसगढ़) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ठाकुर राम वर्मा (राजप्रधान, तिल्दा राज) करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में श्री मोती राम वर्मा (अध्यक्ष, खुबचंद बघेल शिक्षण समिति), श्रीमती चंद्रकला वर्मा (अध्यक्ष, नगर पालिका तिल्दा–नेवरा) एवं श्री सोनू मारकंडे(पार्षद, वार्ड क्रमांक 15) उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा शैक्षणिक, खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष श्री महेश नायक, प्राचार्या श्रीमती अंबिका वर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार ने क्षेत्रवासियों व अभिभावकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर