तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र एवं खरोरा क्षेत्र अवैध शराब का बना गढ़।

तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र एवं खरोरा क्षेत्र अवैध शराब का बना गढ़।

तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र एवं खरोरा क्षेत्र अवैध शराब का बना गढ़।
तिल्दा नेवरा ।
दिलीप वर्मा।

तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र एवं खरोरा क्षेत्र अवैध शराब का बना गढ़।
 तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र में इन दिनों जमकर अवैध शराब की बिक्री हो रही है तिल्दा नेवरा शहर में ही कई स्थानों पर सुबह से देर रात तक अवैध शराब बेची जा रही है, साथ ही इसमें कुछ जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की भी जानकारी मिली है। इसी तरह से तिल्दा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भी जमकर अवैध शराब बेची जा रही है, ताराशिव में तो कई स्थानों पर खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है यहां पर एक महिला द्वारा अवैध शराब बिक्री किए जाने की जमकर शिकायतें सामने आई है। साथ ही वह महिला अपने घर में शराबियों को बैठाकर शराब भी पिलाने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई है।। इसकी जानकारी आबकारी विभाग को भी है लेकिन कोई कार्रवाई आबकारी विभाग के द्वारा नहीं की जा रही है, इसी तरह से खरोरा क्षेत्र में भी जमकर अवैध शराब बिक्री निरंतर जारी है,भारी तादाद में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, कोचियों के माध्यम से अवैध शराब बिक्री निरंतर जारी है, यह भी कहा जा रहा है कि तिल्दा नेवरा व खरोरा क्षेत्र अवैध शराब का गढ़ बन गया है, साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि तिल्दा नेवरा व टंडवा शराब दुकानों सहित खरोरा के शराब दुकानों से कोचियों को भारी मात्रा में अधिक रकम लेकर शराब विक्रय किया जा रहा है, साथ ही गांव गांव में शराब बिकने से गांव का माहौल भी काफी खराब हो रहा है।

 तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र सहित खरोरा नगर व क्षेत्र वासियों ने आबकारी विभाग से अतिशीघ्र इस पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3