*छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई डोंडीलोहारा के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन उपमुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों हुआ!*
प्रेस -विज्ञप्ति
"" "" "" "" "" "" *छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई डोंडीलोहारा के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन उपमुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों हुआ!*
बालोद स्थानीय समाचार पत्र एजेंसी के अनुसार
छत्तीसगढ़ के यशस्वी उप मुख्यमंत्री आदरणीय अरुण साव जी ने अपने बालोद प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई डौंडीलोहरा के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू , फेडरेशन के जिला अध्यक्ष एलेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कुमार संभव देवांगन, अध्यक्ष बालोद संदीप दुबे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल दिल्लीवार, ब्लॉक संयोजक लोहारा खेमंत साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रवीण चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत साहू, सचिव गिरीश निर्मोही, आरिफ सिद्दीकी, जिला संयोजक निर्मल दुबे आदि फेडरेशन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी मीडिया के माध्यम से श्री वीरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने दी है