*धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाई जाए - डॉ. प्रतीक उमरे*

*धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाई जाए - डॉ. प्रतीक उमरे*

*धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाई जाए - डॉ. प्रतीक उमरे*
*धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाई जाए - डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की समय सीमा को कम से कम 15 दिनों तक बढ़ाए जाने का आग्रह किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी की वर्तमान समय सीमा 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।इस अवधि में प्रदेश के लाखों किसानों से 3100 प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी हो रही है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में यह अभियान अब तक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर चुका है,जिसमें 13 जनवरी 2026 तक 17.77 लाख किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर ₹23,448 करोड़ की राशि सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।यह उपलब्धि निश्चित रूप से सराहनीय है और राज्य सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का प्रमाण है।लेकिन खरीदी केंद्रों पर बढ़ती भीड़ के कारण कई किसान अभी तक अपना पूरा धान नहीं बेच पाए हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे और सीमांत किसानों को समय पर धान बेचने में परेशानी हो रही है।डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ के किसान अपनी मेहनत से वर्ष भर फसल उगाते हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।उनकी फसल को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।किसानों की मेहनत और उनकी फसल को पूरा सम्मान देते हुए खरीदी की अवधि को कम से कम 15 दिनों तक बढ़ाया जाए। इससे बचे हुए किसान बिना किसी नुकसान के अपना धान सरकारी समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे और राज्य की किसान हितैषी नीति को और मजबूती मिलेगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3