*राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गान एवं प्रेरक उद्बोधन*
खरोरा,
15 जनवरी 2026 :- राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना की 150वीं वर्षगांठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं काव्य पाठ के माध्यम से मातृभूमि के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने समूचे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। साथ ही साथ वंदे मातरम् संदेश का वाचन भी किया गया।
इस अवसर में विद्यालय प्राचार्य रजनी मिंज ने अपने उद्बोधन में वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्र को एकजुट करने वाला प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों के लिए प्रेरणा और एकता का प्रतीक रहा है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने को प्रेरित किया।
नगर पंचायत खरोरा उपाध्यक्ष सुमित कुमार सेन ने वंदे मातरम् पर अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं से देश के प्रति कर्तव्यों के पालन एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता को बनाए रखने के लिए आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का सस्वर गान किया गया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रजनी मिंज, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पंचायत खरोरा उपाध्यक्ष सुमित कुमार सेन, वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन, सदस्य यज्ञदत्त शर्मा, संजीव देवांगन, रश्मि वर्मा, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली ठाकुर, जयंती साहू, अल्का मिंज, श्वेता शर्मा, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव सिंह बंजारे, गीतांजली पान, रुपशिखा साहू, निशिता दीक्षित, शैलजा शर्मा, पावस पटेल, अपूर्वा ओगरे, अंकृति भिड़े, नदीस साहू, अनिल कुमार साहू, योगिता देवांगन, शेष शेखर शर्मा, सना करीम, जास्मी जोश, कृतिका वर्मा, पावेत्री साहू, अजय कुर्रे, प्रीति मिश्रा, लुकेश्वर उईके, विक्रम, आकाश एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी, व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर