*भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता ऐतिहासिक उपलब्धि और आर्थिक क्रांति का नया अध्याय - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
*भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता ऐतिहासिक उपलब्धि और आर्थिक क्रांति का नया अध्याय - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर गहन प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह समझौता भारत- यूरोपीय संघ साझेदारी की मजबूती को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।यह निवेशकों के विश्वास को बढ़ाएगा और विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व अवसर सृजित करेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले कुछ वर्षों में कई प्रमुख व्यापार समझौते किए हैं,लेकिन यह समझौता विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह यूरोपीय संघ जैसे विकसित बाजारों के साथ भारत की आर्थिक एकीकरण की नई ऊँचाइयों को छूता है।यह समझौता भारत के निर्यात को नई गति प्रदान करेगा।प्रमुख लाभार्थी क्षेत्रों में कपड़ा,चमड़ा,रत्न-आभूषण, फार्मास्यूटिकल्स,इंजीनियरिंग सामान,समुद्री उत्पाद,हस्तशिल्प और ऑटोमोबाइल कंपोनेंट शामिल हैं।समझौते के तहत भारत को यूरोपीय बाजार में 97% टैरिफ लाइनों पर प्राथमिकता प्राप्त पहुंच मिलेगी,जिसमें 99.5% व्यापार मूल्य कवर होगा।अधिकांश वस्तुओं पर टैरिफ तत्काल या चरणबद्ध तरीके से शून्य या न्यूनतम स्तर पर लाए जाएंगे।यह समझौता केवल आर्थिक नहीं बल्कि रणनीतिक महत्व का भी है।यह भारत की 'आत्मनिर्भर भारत' और "विकसित भारत 2047" की दृष्टि को मजबूती प्रदान करेगा,लाखों रोजगार सृजित करेगा,एमएसएमई और कारीगरों को वैश्विक बाजार तक पहुंच देगा तथा भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत स्थिति प्रदान करेगा।यह भारत की वैश्विक नेतृत्व की क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित साझेदारी की जीत है।