बेमेतरा:- स्वस्थ नारी से ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज का निर्माण संभव है :- दीपेश साहू विधायक

मेघू राणा बेमेतरा :- बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धौरा भांठा में आज केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 70 महिलाओं को निःशुल्क गैस सिलेंडर एवं चूल्हों का वितरण कार्यक्रम रखा गया था l जिसमे बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ । कार्यक्रम के दौरान विधायक साहू ने लाभार्थी महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान कर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल, सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना केवल रसोई तक सीमित योजना नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य, समय की बचत और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।अपने संबोधन में विधायक दीपेश साहू ने कहा— उज्ज्वला योजना बहनों के जीवन में स्वच्छता, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नई लौ जलाने का माध्यम है। स्वस्थ नारी से ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बहन धुएँ में खाना पकाने को मजबूर न हो।”उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आया है और यह योजना महिला सशक्तिकरण की मजबूत आधारशिला बन रही है। विधायक साहू ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इनका लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम विधायक प्रतिनिधि किशुन साहू डामन साहू खुमान साहू थानेश्वर साहू सहित ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3