*सेवा अवधि को लेकर मुख्यमंत्री जी,प्रमुख सचिव ,स्कूल शिक्षा के नाम छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*सेवा अवधि को लेकर मुख्यमंत्री जी,प्रमुख सचिव ,स्कूल शिक्षा के नाम छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन*
*स्थानीय समस्याओ के सबंध में भी जिला शिक्षाअधिकारी को सौपा ज्ञापन*
*छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला मोहला मानपुर अ.चौकी ने पेंशन याचिका पर पारित निर्णय के तहत सवींलियन पुर्व सेवा को पेंशन योग्य सेवा मान्य करने बाबत आदेश जारी करने हेतु किया मांग*
*छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला मोहला मानपुर अ.चौकी के जिलाध्यक्ष श्रीहरि के नेतृत्व में जिले के शिक्षकों ने शिक्षक संवर्ग के विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, शिक्षा सचिव एवं लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक के नाम ज्ञापन सौंपा। स्थानीय समस्याओ पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र सारस्वत से प्राथमिक प्रधानपाठक के कॉउंसिलिंग के संबंध में चर्चा किया गया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा एक सफ्ताह के अंदर प्राथमिक प्रधान पाठक का कॉउंसिलिंग हो जायेगा आस्वस्त किया किया एवं प्राथमिक/माध्यमिक प्रधानपाठको का रिक्त पद को सर्वाजनिक करने पर चर्चा किया गया उनके सर्वाजनिक करने हेतु आस्वस्त*
*छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा की माननीय उच्च न्यायालय बिलापुर छतीसगढ़ द्वारा WPS 647/2021 दिनांक 23/01/2026 एवं रमेश चंद्रवंशी WPS 2255/2021 एवं अन्य याचिकाओं पर पारित निर्णय के तहत पूर्व सेवा की गणना करते हुए संविलियन पूर्व सेवा को पेंशन योग्य सेवा मान्य करने का आदेश जारी करना, केंद्र सरकार के समान 33 वर्ष के बजाय 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा पर पूर्ण पुरानी पेंशन का प्रावधान करना, दस वर्ष के बजाय पांच वर्ष की सेवा में न्यूनतम पुरानी पेंशन का प्रावधान करना, पदोन्नति से वंचित सहायक शिक्षक, शिक्षक को दस वर्ष की सेवा को एक बार शिथिल अर्थात वन टाइम रिलेक्सेशन कर पांच वर्ष में क्रमोन्नति देना, टेट की अनिवार्यता समाप्त करने हस्तक्षेप याचिका दायर करते हुए शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित कर शिक्षकों के हितों की रक्षा करना, डीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए छः माह का बीएड ब्रिज कोर्स प्रारम्भ करना तथा मोबाइल वीएसके एप के स्थान पर बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति लेना शामिल है।*
*इस दौरान प्रमुख रूप से एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रीहरि,प्रांतीय संगठन मंत्री बाबूलाल लाडे,जिला सचिव रूपेंद्र नन्दे,जिला सयोंजक रमेश सोनी,मनोज देशमुख,जिला उपाध्यक्ष राममणि द्विवेदी,जिला संगठन मंत्री जीवन नेताम,प्रांतीय आई टी सेल प्रभारी केवल साहू ,चौकी एवं मोहला ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला कसारे,विरेंद्रपाल लाडेश्वर,मोहला मानपुर चौकी के ब्लॉक पदाधिकारी भागवत पडोटि,उर्मिला वाडेकर,चुरामन दास मार्गे,पवन ठाकुर ,नोहर रावटे,जिला मिडिया प्रभारी गुलाब सिन्हा आदि उपस्थित रहे और जानकारी दिए*