*वार्ड नंबर 14 में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, बच्चे और राहगीर असुरक्षित*

*वार्ड नंबर 14 में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, बच्चे और राहगीर असुरक्षित*

*वार्ड नंबर 14 में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, बच्चे और राहगीर असुरक्षित*
*वार्ड नंबर 14 में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, बच्चे और राहगीर असुरक्षित**
खरोरा।
खरोरा नगर के वार्ड नंबर 14 में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। आए दिन आवारा कुत्ते राहगीरों और वाहन चालकों को दौड़ाते नजर आते हैं। कुत्तों से बचने के प्रयास में वाहन चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
बीते दिन वार्ड नंबर 14 में एक गंभीर घटना सामने आई, जहां नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले लगभग 5 वर्षीय बच्चे को दो आवारा कुत्तों ने दौड़ा लिया और वह गिर पड़ा। संयोगवश वहां मौजूद एक राहगीर की तत्परता से बच्चे की जान बच पाई। वहीं आज एक और घटना में 10 वर्षीय बच्ची को भी दो कुत्तों ने दौड़ाया, जान बचाने के लिए बच्ची को पास के एक घर में घुसना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग आवारा कुत्तों को रोटी-चावल खिलाते हैं, जिससे कुत्ते उसी इलाके में झुंड बनाकर रहने लगे हैं और राहगीरों पर भौंकते व हमला करते हैं। कई बार कुत्तों के काटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
वार्ड नंबर 14 की जनता आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से बेहद परेशान है और प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग कर रही है, ताकि बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3