*खरोरा में नगर पंचायत वार्ड प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों में उत्साह*

*खरोरा में नगर पंचायत वार्ड प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों में उत्साह*

*खरोरा में नगर पंचायत वार्ड प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों में उत्साह*
*खरोरा में नगर पंचायत वार्ड प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों में उत्साह**
खरोरा।
खरोरा नगर पंचायत द्वारा स्वर्गीय केतन बघेल की स्मृति में नगर पंचायत खरोरा वार्ड प्रीमियर लीग (NKPL) का आयोजन किया जा रहा है। यह क्रिकेट प्रतियोगिता खरोरा के सभी वार्डों एवं खरोरा थाना क्षेत्र की टीमों के बीच आपसी सद्भाव और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम, तिल्दा रोड, खरोरा में किया जाएगा। मैचों की शुरुआत 5 फरवरी 2026 से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 22 फरवरी 2026 (रविवार) को खेला जाएगा।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,001 रुपये नकद, उपविजेता को 11,001 रुपये नकद तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 5,101 रुपये नकद प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा फाइनल मैन ऑफ द मैच, फाइनल मैन ऑफ द सीरीज सहित अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार भी रखे गए हैं। विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में सीमित ओवरों के मैच खेले जाएंगे तथा सभी नियमों का पालन अनिवार्य होगा। स्थानीय युवाओं में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजन समिति ने खरोरा क्षेत्र के खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह आयोजन क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करेगा।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3