*ग्राम मल्दी में अखंड त्रि-दिवसीय नवधा रामायण का भव्य आयोजन*

*ग्राम मल्दी में अखंड त्रि-दिवसीय नवधा रामायण का भव्य आयोजन*

*ग्राम मल्दी में अखंड त्रि-दिवसीय नवधा रामायण का भव्य आयोजन*
*ग्राम मल्दी में अखंड त्रि-दिवसीय नवधा रामायण का भव्य आयोजन*
*लोक कलाकारों की सहभागिता और राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ विशेष सम्मान*
खरोरा।
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम मल्दी में अखंड त्रि-दिवसीय नवधा रामायण का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन 21 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से जुड़े लोक कलाकारों द्वारा रामचरितमानस का रसपूर्ण बखान किया गया, जिसमें कुल 30 मानस मंडलियों ने सहभागिता निभाई।
21 जनवरी 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री अखंड नवधा त्रि-दिवसीय रामायण का शुभारंभ किया गया। वहीं 25 जनवरी 2026 को सहस्त्रधारा एवं विसर्जन कार्यक्रम ऐतिहासिक और भव्य रूप से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान विभिन्न गांवों से पधारी मानस मंडलियों ने रामकथा का भावपूर्ण वाचन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रत्येक मानस मंडली को आयोजन समिति की ओर से शील्ड, श्रीफल एवं ₹1001 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह राशि पूर्णतः आयोजन समिति द्वारा प्रदत्त की गई।
रामायण पाठ में शामिल प्रमुख मानस मंडलियों में सोम मानस मंडली लोहरसी (बिलासपुर), राधे मानस मंडली रायपुर, जानकी मानस मंडली गरियाबंद, मानस मंडली कर्मदा-कोसमंदी एवं शिकारी के सली प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
इसी क्रम में 24 जनवरी 2026, शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम की बेटी कुमारी देवांजलि ध्रुव, पिता श्री लीलू राम मरावी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने SSC परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर भारतीय सेवा ITBP में चयन होकर ग्राम, क्षेत्र और अंचल का गौरव बढ़ाया। उनके चयन से पूरे गांव एवं अंचलवासियों में हर्ष और गर्व का वातावरण रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन परमानंद वर्मा, गोपाल वर्मा एवं सुनील वर्मा द्वारा किया गया। आयोजन की सफलता में ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति का सराहनीय योगदान रहा।

श्री रोहित वर्मा जी कीखबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3