जय बजरंग मानस मंडली जनकपुर खिलोरा पुरुष वर्ग में एवं महिला वर्ग में हे शारदे संपूर्ण बालिका मानस मंडली रणजीतपुर प्रथम
जय बजरंग मानस मंडली जनकपुर खिलोरा पुरुष वर्ग में एवं महिला वर्ग में हे शारदे संपूर्ण बालिका मानस मंडली रणजीतपुर प्रथम
तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता संपन्न
बेमेतरा""" जय मां शीतला मानस मंडली एवं समस्त ग्रामवासी नयापारा भिलौरी के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम 24 वर्षों से अनवरत जारी है। सम्मेलन एवं प्रतियोगिता में कुल 25 मानस मंडली प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम जय बजरंग मानस मंडली जनकपुर खिलोरा, द्वितीय ओम आदित्य मानस मंडली रिसाली भिलाई, तृतीय राम रसिया मानस मंडली चमारी, चतुर्थ जय गंगा मां मानस मंडली चंडी आश्रम, पंचम जय शीतला मानस मंडली बेरलाकला एवं महिला वर्ग में प्रथम हे शारदा संपूर्ण बालिका मानस मंडली रणजीतपुर, द्वितीय ममता मानस मंडली नवागढ़, तृतीय मां गौरी बालिका मानस मंडली अरौद, चतुर्थ सीताक्षी महिला मानस मंडली सिंगदेही एवं विशेष पुरस्कार में श्रेष्ठ व्याख्या जय बजरंग मानस मंडली जनकपुर, श्रेष्ठ हारमोनियम गायक श्री राम मानस मंडली कुण्डेल ,श्रेष्ठ तबला आदर्श मानस मंडली भरचट्टी, श्रेष्ठ अनुशासन
सीताराम मानस मंडली तेलावत ने स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कलश सजाओ,आरती थाल सजाओ एवं रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश तिवारी एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा जी का आगमन हुआ जिसमें श्रीतुलसी मानस प्रतिष्ठा के संरक्षक डॉ रीझन सिंह सेन एवं जिला अध्यक्ष अनिल रजक का सम्मान किया। कार्यक्रम के सफल उद्घोषक मंच संचालक की भूमिका श्रीतुलसी मानस प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष अनिल रजक बेमेतरा एवं निर्णायक की भूमिका डॉ रिझन सिंह सेन गुरुजी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन दुकालू राम साहू एवं बलदेव साहू ने की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दुकालू राम साहू, उपाध्यक्ष जगनाथ साहू, संचालक बलदेव साहू, व्याख्याकार दालचंद साहू शिक्षक, कोषाध्यक्ष जयलाल साहू, सचिव संतोष साहू, मंडली संयोजक पंचराम यादव, नरोत्तम निषाद, धर्मेंद्र साहू, शीतल साहू ,अमोल साहू, कोमलकांत साहू, दुलेश रुपेश, शीतला सेवादार बेनीराम साहू, धनेश्वर साहू, यादोराम साहू, वेद प्रकाश यादव, प्रकाश साहू, भगवती साहू, भोलाराम साहू, टोमन साहू,जगराखन साहू, प्रताप साहू गौकरण साहू,रेखराम साहू, चेतन साहू , पाठकर्ता बोधन साहू, दुलेश, कोमल साहू, बिचेन्द्र निषाद, रुपेश, लक्ष्मी निषाद ,श्रीबती साहू, कौशल्या साहू, हेमिन साहू, पार्वती साहू, कुमारी माया, शीतल साहू, नूतन साहू, अंजू बोलबम, ममता साहू, रानू साहू,ओमन, नमिता साहू, लुसिखा साहू, टुपेश्वरी, हेमान्या सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।