तहसील नवागढ़, भिंभौरी, दाढ़ी एवं थान खम्हरिया पदाधिकारी का हुआ चयन
मानस आयोजन में पवित्रता का रखें ध्यान - जिला अध्यक्ष
बेमेतरा"" श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ जिला इकाई बेमेतरा का बैठक श्रीराम मंदिर बेमेतरा में संपन्न हुआ जिसमें आम व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया व निम्न बिंदुओं पर भी चर्चा किया गया कि श्री रामचरितमानस आयोजन में श्री सीता रसोई में शुद्धता व स्थान की पवित्रता रखने पर विचार रखा गया तथा बीड़ी सिगरेट तंबाकू न दिए जाने पर सबका विचार लिया गया जिसमें उपस्थित महानुभावों ने सहमति प्रदान किया एवं मानस प्रतिष्ठान से जुड़े हुए व्यक्ति को यदि किसी मदिरालय में पाए जाने पर उनको प्रतिष्ठान व आयोजन में उनकी प्रस्तुति हेतु बाधित किया जाएगा।
बैठक में नवागढ़ तहसील पदाधिकारी का चयन किया गया जिसमें अध्यक्ष मनहरण लाल साहू कवरा जेवरा ,उपाध्यक्ष तोप कुमार साहू,सचिव प्रमोद सिंह चौहान चमारी बदनारा, कोषाध्यक्ष सुदर्शन साहू कटई, संरक्षक महेंद्र कुमार साहू शिक्षक कवरा जेवरा। भिंभौरी तहसील में अध्यक्ष विनोद कुमार साहू भिंभौरी, सचिव शारदा कुमार सिन्हा बेरला कला, कोषाध्यक्ष रुखुम लाल साहू पिरदा एवं दाढ़ी तहसील में अध्यक्ष श्री अशोक कुमार साहू सेमरिया, उपाध्यक्ष दिलेश साहू लालपुर, श्रीमती सरस्वती साहू, कोषाध्यक्ष रोहित साहू सनकपाट, संगठन सचिव लोकनाथ साहू बैहरसरी, संरक्षक रमऊ चक्रधारी, सलाहकार गोपी वैष्णव लालपुर छबिलाल साहू मरतरा, सचिव सनत साहू सेमरिया, कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी श्रीवास भवरदा, हेमंत साहू मरतरा, धनीराम साहू सेमरिया, संतोष जायसवाल खंडसरा, राजाराम साहू सेमरिया अर्जुन निषाद घानाडीह, एवं थान खम्हरिया तहसील अध्यक्ष श्री राजकुमार कश्यप ग्राम घिवरी को पदाधिकारी बनाया गया। इस अवसर पर जिला संरक्षक संत हरिदास महाराज, संरक्षक डॉ रीझन सिंह सेन, जिला अध्यक्ष अनिल रजक, सचिव रामकुमार साहू, कोषाध्यक्ष धनाजी लाल निषाद, बेरला तहसील अध्यक्ष पंचराम यादव, साजा तहसील अध्यक्ष नेहरू श्रीवास्तव, बेमेतरा तहसील अध्यक्ष देवराम साहू, संतोष साहू, नेतराम साहू, महेंद्र कुमार साहू, प्रमोद सिंह चौहान, मनहरण लाल साहू, तोप कुमार साहू, सुदर्शन साहू एवं अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।