आतिशबाजी और नारों के बीच नवनियुक्त अध्यक्ष का भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं ने कहा- "अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी"

आतिशबाजी और नारों के बीच नवनियुक्त अध्यक्ष का भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं ने कहा- "अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी"

आतिशबाजी और नारों के बीच नवनियुक्त अध्यक्ष का भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं ने कहा- "अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी"
दल्ली राजहरा: रत्ती राम कोसमा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर फूटा उत्साह, जश्न में डूबा शहर

आतिशबाजी और नारों के बीच नवनियुक्त अध्यक्ष का भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं ने कहा- "अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी"

दल्ली राजहरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बहुप्रतीक्षित ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी करते ही दल्ली राजहरा का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। लंबे समय से कयासों के दौर के बाद, जैसे ही कांग्रेस के कद्दावर नेता और जिला महामंत्री रत्ती राम कोसमा के नाम पर मुहर लगी, समूचे शहर में हर्ष की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे "मेहनत और अनुभव की जीत" करार दिया है।

नियुक्ति की खबर मिलते ही कांग्रेस समर्थक और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बस स्टैंड और पार्टी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मुंह मीठा कराकर बधाई दी। पूरा शहर "कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद" और "हमारा नेता कैसा हो, रत्ती राम जैसा हो" के नारों से गुंजायमान रहा।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्री कोसमा एक जमीनी नेता हैं और उनकी नियुक्ति से ब्लॉक स्तर पर संगठन को नई धार मिलेगी। आगामी चुनावों और सांगठनिक गतिविधियों के लिए यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।


नगर आगमन पर नवनियुक्त अध्यक्ष रत्ती राम कोसमा का स्वागत किसी उत्सव से कम नहीं था। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और विभिन्न श्रमिक यूनियनों के सदस्यों ने कतारबद्ध होकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस पदाधिकारी रवि जायसवाल, के. ईश्वर राव, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, अभय सिंह, राजेन्द्र तिवारी, मनन प्रसाद, कुलदीप लोनहारे, महिन्द्रा अप्पू उपस्थित रहे। वहीं युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकाडे, राम जतन भारद्वाज, चंदू सिन्हा, नितेश बांबेस्वर ने जोश भरा। साथ ही विभिन्न संगठनों से तिलक मानकर, संतोष घराना, दिनेश उर्वसा, इन्द्र करात, राकेश जायसवाल, विल्सन मैथ्यू सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

भव्य स्वागत से अभिभूत रत्ती राम कोसमा ने अपने संबोधन में भावुक होते हुए कहा, "यह पद नहीं, बल्कि संगठन द्वारा दिया गया एक बड़ा उत्तरदायित्व है। मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर नेतृत्व ने जो भरोसा दिखाया है, मैं उसे अपनी पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। मेरा संकल्प है कि दल्ली राजहरा के हर बूथ को मजबूत करूँ और जनहित के मुद्दों पर शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से कार्यकर्ताओं की आवाज बुलंद करूँ।"

राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि रत्ती राम कोसमा की पकड़ न केवल शहर बल्कि ग्रामीण अंचलों और श्रमिक वर्गों में भी मजबूत है। उनकी इस नियुक्ति से आगामी समय में कांग्रेस की जमीनी पकड़ और अधिक सशक्त होने की उम्मीद है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3