नेवरा के पीएम श्री विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन व्यवहार न्यायालय तिल्दा के मैजिस्ट्रेट हुए उपस्थित।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
नेवरा के पीएम श्री विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन व्यवहार न्यायालय तिल्दा के मैजिस्ट्रेट हुए उपस्थित।
आज शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय तिल्दा के द्वारा पीएम श्री विद्यालय नेवरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें व्यवहार न्यायालय तिल्दा के न्यायाधीश भावेश कुमार वट्टी, लोक अभियोजन अधिकारी राजेश पांडे , अधिवक्ता अमन वाधवा, नायब नाजिर मोहनलाल कंवर, पैरालीगल वालंटियर रिखी राम वर्मा उपस्थित हुए।
उक्त विधिक साक्षरता कार्यक्रम में न्यायाधीश भावेश कुमार वट्टी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर कई तरह के कानूनी जागरूकता के बारे में जानकारी देकर जागरूक करने का प्रयास किया, उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशा से दूर रहने सहित कानूनी सहायता, सामुदायिक भागीदारी सहित कई विधिक जानकारियों के तहत जागरूक करने का प्रयास किया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को हेलमेट की अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी, वहीं मोबाइल के सदुपयोग करने की जानकारी दी उन्होंने कहा कि मोबाइल का दुरुपयोग बिल्कुल ना करें साथ ही कई तरह के कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी उनके द्वारा दी गई।
खास तौर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की कानूनी जानकारी भी दी इसी तरह से कई अन्य कानूनी जानकारी देकर छात्र छात्रों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र बंजारे, उप प्राचार्य श्रीमती प्रभा वर्मा, सहित शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं , बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।